सरहद पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, सुरक्षा के लिए जा रहे 490 BSF जवान, इंदौर में हुई पासिंग आउट परेड

Updated on 16-10-2024 12:11 PM
इंदौर: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के 198 व 199 बैच नंबर के कुल 490 नव आरक्षकों ने सोमवार को इंदौर के सहायक प्रशिक्षण केंद्र के परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देश की सरहदों की निगहबानी करने की शपथ ली।

ड्रिल और मार्चपास्ट से जाहिर किए बुलंद इरादे


समारोह के मुख्य अतिथि विशेष महानिदेशक राम प्रसाद मीणा ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इस परेड के कमांडर नव आरक्षक गौरव कुमार एवं सभी नव आरक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर देश के संविधान के प्रति एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाये रखने की शपथ ली। मौके पर सभी ने शानदार ड्रिल और मार्चपास्ट करके अपने बुलंद इरादों का इजहार किया। जवानों का जोश और जुनून देख दर्शकों के साथ उनके परिजन भी गर्व से फूले नहीं समा रहे थे।

44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण


उक्त बैच को 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न हथियारों, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, मैप रिडिंग, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, सीमा की निगरानी, आतंकवाद एवं उग्रवादियों से लड़ने की कला इत्यादि का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान इनके व्यक्तित्व को संवारने एवं चरित्र निर्माण को विकसित करने हेतु दिए गए विशेष प्रशिक्षण के फलस्वरूप इन नव आरक्षकों को देश की विभिन्न सीमाओं एवं आन्तरिक सुरक्षा का दायित्व निभाने के लिए तैनात किया जाएगा। पास आउट हुए कुल 490 नव आरक्षकों में से झारखण्ड राज्य के 483 बिहार के 06 एवं त्रिपुरा से 01 हैं।

महानिदेशक ने दी बधाई


विशेष महानिदेशक राम प्रसाद मीणा ने दीक्षांत परेड में शानदार परेड, टर्न आउट एवं जोश की सराहना की एवं प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका निभाने वाले समस्त प्रशिक्षुओं को बधाई दिया। उन्होंने परेड में शामिल सभी नव आरक्षकों के माता-पिता को भी विशेष तौर से बधाई दिया जिन्होंने देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा हेतु अपने सुपुत्रों को सीमा सुरक्षा बल में भेजा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.