उद्यानिकी क्षेत्र में भी किसान आत्म-निर्भता की ओर कदम बढ़ाकर पायें दोगुना मुनाफा - श्री कुशवाह

Updated on 03-01-2022 06:04 PM

भोपाल उद्यानिकी क्षेत्र में  किसान आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। संभाग स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र बनने पर किसान नई-नई तकनीक का प्रशिक्ष्ण लेकर अपनी आय को दोगुना करेंगे। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री  श्री भारत सिंह कुशवाह ने 2 जनवरी को होशंगाबाद में  98 लाख की लागत से बनने वाले उद्यानिकी कृषक प्रशिक्षण केंद्र के भूमि-पूजन कार्यक्रम में कही। उद्यानिकी के लिए होशंगाबाद  जिले में होशंगाबाद ब्लाक का विशेष रूप से चयन किया गया है।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि रबी और खरीफ फसलों के साथ उद्यानिकी के लिए भी भूमि का रकबा तय किया जाए। उन्होंने कहा कि  सब्जी, फल और मसाले की फसलों की ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के लिए किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है। किसान उद्यानिकी की ओर बढ़ेंगे तो उन्हें डबल मुनाफा मिलेगा।  एक तो कम खाद लगेगा और फलों से भी लाभ मिलेगा।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि विश्व बाजार भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। देश और  प्रदेश से जैविक खेती और फलों की पैदावार की अधिक उम्मीदें हैं। प्रदेश के हर जिले में "एक जिला-एक उत्पाद" के तहत उत्पाद तय किए गए हैं। होशंगाबाद के लिए अमरूद को चुना गया है। श्री कुशवाह ने किसानों का आव्हान किया कि फूड प्रोसेसिंग के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि किसान अपनी भूमि का 20 प्रतिशत रकबा जैविक खेती के रूप में उपयोग करने के लिए आगे आयें। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी विभाग की कुछ जगह पर अतिक्रमण होने की शिकायत मिली है। एक सप्ताह में सीमांकन करें और अतिक्रमण को हटा कर  रिपोर्ट भेजें। श्री कुशवाह ने कार्यक्रम में अनेक किसानों को प्रोत्साहन के रूप में प्रशस्ति-पत्र तथा किट प्रदान किए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंहजनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी उपस्थित थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.