'मैं महापौर था, तब भी जलभराव वाली सड़कों पर बैठा':भोपाल सांसद आलोक शर्मा हुए नाराज

Updated on 04-09-2025 12:58 PM

बारिश के दौरान भोपाल में जलभराव होने पर बुधवार को सांसद आलोक शर्मा नाराज हो गए। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में उन्होंने अफसरों से कहा 'मैं जब महापौर था, तब भी जलभराव वाली सड़कों पर कुर्सी लगाकर बैठा', मुझे दोबारा ऐसा न करना पड़े। इसलिए जलभराव के हालात न बनने दें।

सांसद शर्मा ने बैठक के दौरान एक बार फिर सड़क किनारे खड़े कंडम वाहनों को लेकर कार्रवाई करने की बात कहीं। उन्होंने ऑन स्पॉट फाइन लगाने और अतिक्रमण पर एक्शन लेने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि महापौर कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने ऑन स्पॉट फाइन की शुरुआत की थी। उसी तर्ज पर अब फिर से कार्रवाई हो। ब्लैक स्पॉट हटाने और प्रमुख चौराहों पर रोटरी बनाने पर भी चर्चा की गई।

बिना अनुमति नया ट्रांसफार्मर न लगाएं सांसद शर्मा ने कलेक्टर, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की अनुमति के बिना कहीं भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाने की बात बिजली कंपनी के अधिकारियों से कही। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई को भी कहा। अवैध पार्किंग को लेकर भी निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण से चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त नारायण, जिला पंचायत सीईओ ईला तिवारी, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक बसंत कौल, एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी, विजय दुबे, सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

इन कामों की समीक्षा की

  • ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में भी बैठक की।
  • लेफ्ट टर्न, ब्लैक स्पॉट्स के लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा की गई।
  • ट्रैफिक रूट में बिजली के पोल हटाने को भी कहा।

21 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा सांसद खेल महोत्सव बैठक में बताया गया कि 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव चलाया जाएगा। 20 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन होगा। भोपाल संसदीय क्षेत्र में सभी खेलों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी, खो-खो, हॉकी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों को प्राथमिकता दी जाएगी। खेलों को लेकर 11 और 12 सितंबर को अगली बैठक होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.