चितरंगी के विकास की हर मांग पूरी की जायेगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 05-10-2021 05:32 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के चहुँमुखी विकास के साथ गरीब वर्ग का उद्धार करने के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। प्रदेश के हर गरीब परिवार का अपना घर हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण में रेत की परेशानी को देखते हुए शीघ्र ही रेत नीति में बदलाव किया जाएगा, जिसमें हितग्राही को अपना घर बनाने के लिए रेत मुफ्त दी जायेगी।


मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सिंगरौली जिले के चितरंगी में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोंधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जल जीवन योजना की 325 नल-जल योजनाओं का भूमि-पूजन कर निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जल जीवन मिशन से बनायी जा रही इन समूह जल योजनाओं की कुल लागत 1663 करोड़ रूपये है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्ज्वला योजना, आजीविका मिशन और ग्रामोद्योग विभाग से लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चितरंगी सहित सिंगरौली जिले को जल जीवन मिशन से नलजल योजनाओं की सौगात दी जा रही है। अब बहन-बेटियों को हैण्डपंप और कुओं से पानी लेने नहीं जाना पड़ेगा। नल से घर में शुद्ध जल पहुँचेगा।


-महाविद्यालय भवन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 17 करोड़ 26 लाख 37 हजार रूपये की लागत वाले चार भवन का लोकार्पण किया। इसमें जगन्नाथ सिंह स्मृति कॉलेज भवन, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भवन बैढ़न, शासकीय महाविद्यालय भवन सरई और शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यायल भवन बर्दी शामिल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाविद्यालय में अगले सत्र से बीए के साथ बीएससी और बीकॉम की भी पढ़ाई होगी। दुधमनिया में आवश्यकता होने पर उप तहसील कार्यालय बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी विकास के प्रतीक हैं। उन्होंने अनेक विकास योजनाओं का लाभ गरीबों को दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग के अनुसार यहाँ मिनी स्टेडियम सहित चाही गई सभी सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।


-
प्रधानमंत्री आवास योजना में मुफ्त मिलेगी रेत
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अपने घर निर्माण के लिये रेत काफी महंगे दामों पर मिलने से उन्हें काफी कठिनाई रही है। उन्होंने घोषणा की कि पी.एम. आवास योजना के हितग्राहियों को रेत की मुफ्त आपूर्ति की जायेगी। इसके लिये रेत नीति में भी बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2011 की सूची के अलावा भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये सर्वे करवाया जायेगा, जिससे अधिकाधिक गरीब परिवारों को योजना का लाभ दिया जा सके।
-
तेन्दूपत्ता की नीलामी अब वन समितियाँ करेंगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जंगल में निवास करने वाले परिवारों के जीवन में आमूल-चूल परिवर्तन लाना है। अब तेन्दूपत्ता की नीलामी वन समितियाँ करेंगी और लाभांश का वितरण भी इनके माध्यम से वनवासी आदिवासियों को ही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार भी वनवासियों को ही दिया जायेगा।


-
शिकायत और आवेदनों पर की कार्यवाही
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आम नागरिक से प्राप्त प्रत्येक माँग अथवा शिकायती आवेदन पर पूरी गंभीरता से कार्यवाही होना चाहिये। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य के लिये पुरस्कार जितना जरूरी है, गलती या लापरवाही के लिये दण्ड भी उतना ही जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वनाधिकार पट्टा, कन्या विवाह योजना, मजदूरी का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास की स्वीकृति आदि के संबंध में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच से ही चितरंगी जनपद के सीईओ गुलाब सिंह कुसाम को हटाने और नायब तहसीलदार संजय जाट के कार्यालय की जाँच करने के निर्देश दिये।


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान आज चितरंगी ही नहीं सिंगरौली, सीधी और रीवा को जल जीवन मिशन से 1663 करोड़ रूपये की सौगात दे रहे हैं। इसके साथ 1428 स्कूलों तथा 960 आँगनवाड़ी केन्द्रों में भी पेयजल व्यवस्था की सौगात दी जा रही है। पूरे प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी तथा सिंचाई जैसी मूलभत सुविधाओं के विकास के लिये लगातार कार्य कराये जा रहे हैं।


कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन के साथ किया गया। स्थानीय लोगों ने पंरपरागत सैला नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन और स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


सांसद श्रीमती रीति पाठक ने चितरंगी के विकास संबंधी मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया। सांसद राज्यसभा अजय प्रताप सिंह, विधायक सर्वश्री रामलल्लू वैश्य, कुंवर सिंह टेकाम, सुभाष रामचरित सहित जन-प्रतिनिधि, अपर मुख्य सचिव पीएचई मलय श्रीवास्तव, संभागायुक्त अनिल सुचारी, एडीजी केपी व्यंकटेश्वर राव, कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार और बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं नागरिक उपस्थित रहे।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.