विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पात्र को मिल रहा है योजनाओं का लाभ - राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Updated on 04-01-2024 12:08 PM

मध्यप्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से शेष रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इसमें आईईसी वैन में लगे एलईडी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रायसेन जिले की ग्राम पंचायत दीवानगंज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर यह विचार व्यक्त किए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कार्यालयों में जाना पड़ता था। लेकिन अब संकल्प इस यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच कर आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। रायसेन जिले में अब तक 252 ग्राम पंचायतों में यह विकसित यात्रा पहुंच चुकी है तथा हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ भी दिये गए हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि दूर-दराज के नागरिकों को जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नही मिल पाता। इस यात्रा में प्रचार माध्यमों से शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूर-दराज पात्र और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच रही है। योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के प्रयास किये जा रहें है। नागरिक इन्हें समझें और पात्रतानुसार लाभ उठाते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। सभी आगे बढ़ेंगे, तभी आर्थिक विकास होगा। इससे देश भी आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति एवं अटल पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है, स्वसहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और इनके सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं। महिलाएं योजना का लाभ लेकर ना सिर्फ आत्मनिर्भर बन रहीं हैं बल्कि परिवार की उन्नति में भी योगदान दे रहीं हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से महिलाओं को बहुत फायदा मिला है। पहले माताएं-बहनें चूल्हे पर रसोई बनाती थी, जिससे निकलने वाला धुंआ माताओं-बहनों के स्वास्थ्य पर बहुत दुष्प्रभाव डालता था। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में माताओं-बहनों को निःशुल्क गैस चूल्हा और कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को पक्के आवास दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सांची जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती वैजन्ती गंगाराम चौकसे भी उपस्थित रहीं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शासन की योजनाओं का हो रहा समुचित प्रचार-प्रसार

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने बताया कि रायसेन जिले में कुल 521 ग्राम पंचायते हैं तथा अभी तक 252 ग्राम पंचायतों में इस यात्रा का आयोजन हो गया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में सरकार की योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शिविरों के जरिये कर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए जा रहे हैं।

स्टॉल्स का निरीक्षण

राज्यपाल श्री पटेल द्वारा दीवानगंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा में कृषि महिला बाल विकास, आयुष, स्वास्थ्य विभाग, आधार अपडेशन सहित अन्य विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री दुबे ने शिविर में आवेदन प्राप्त होने के उपरांत शीघ्रता से पात्रतानुसार हितलाभ की कार्यवाही के बारे में बताया।

राज्यपाल ने किया पौधरोपण

राज्यपाल श्री पटेल द्वारा कार्यक्रम स्थल पर कदम्ब के पौधे का रोपण भी किया गया।

हितलाभ तथा प्रमाण पत्र वितरण

राज्यपाल श्री पटेल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। उन्होंने राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस में दो स्वर्ण पदक, एक रजत और दो कास्य पदक विजेता खिलाड़ी दीपा राजपूत, अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव, सेलिंग खेलो इंडिया अंतर्राष्ट्रीय CPR गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता जमना लवारिया, शिल्प कुटी स्व-सहायता समूह की अनीशा बी, कक्षा 10वीं में 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राएं दीपिका कुर्मी तथा संजना मीणा और कक्षा 12वीं में 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र प्रदीप लोधी को प्रमाण पत्र वितरित किए।

शपथ भी दिलाई

राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने, देश समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई।

मेरी कहानी मेरी जुबानी में हितग्राहियों ने सुनाए अपने अनुभव

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही श्रीमती पार्वती सोनी, आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही श्री युग नायक, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना की हितग्राही श्रीमती आराधना नायक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की हितग्राही रूपवती जाटव और अनीशा बी द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी में शासन की योजनाओं का लाभ पाकर जीवन में आई खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के बारे में अपने अनुभव बताये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.