भोपाल डिवीजन की हर चौथी ट्रेन लेट:पैसेंजर-मेमू सबसे पीछे

Updated on 01-08-2025 12:28 PM

भोपाल रेल मंडल की जनवरी से जून 2025 तक की पंक्चुअलिटी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मंडल की ट्रेनों की औसत समय-पालन दर केवल 75.22% रही। इसका मतलब है कि हर चौथी ट्रेन देर से गंतव्य तक पहुंची। इस रिपोर्ट में प्रमुख ट्रेनों की समय-पालन स्थिति, रद्द/डायवर्ट/रीशेड्यूल की गई ट्रेनों और देरी के कारणों का ब्योरा दर्ज है।

प्रीमियम बनाम पैसेंजर ट्रेनों की समय-पालन दर

  • प्रीमियम ट्रेनों की औसत पंक्चुअलिटी: 78.70%
  • पैसेंजर ट्रेनों की औसत पंक्चुअलिटी: 58.39%

पिछले छह महीनों में भोपाल रेल मंडल से कुल 37,250 प्रीमियम ट्रेनें शेड्यूल की गईं, जिनमें से 7,649 ट्रेनें लेट हुईं। वहीं, 8,267 पैसेंजर ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें 3,202 ट्रेनें देर से चलीं।

प्रीमियम और हाई-प्रोफाइल ट्रेनें, जिनमें बिजनेस क्लास, मिडिल क्लास और वीआईपी यात्री सफर करते हैं, अपेक्षाकृत समय की पाबंद हैं। दूसरी ओर, मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, जिनसे मजदूर, किसान, कर्मचारी और विद्यार्थी यात्रा करते हैं, रोजाना लेट होती हैं।

हर चौथी ट्रेन रहती है लेट भोपाल मंडल में प्रतिदिन औसतन 2.25 लाख यात्री 87 स्टेशनों से सफर करते हैं। ये यात्री लगभग 230 से 250 ट्रेनों में यात्रा करते हैं। प्रमुख स्टेशनों से यात्री संख्या इस प्रकार है:

  • भोपाल स्टेशन: 60,000
  • रानी कमलापति: 25,000
  • इटारसी: 22,000
  • बीना: 18,000

रिपोर्ट के अनुसार, दर्ज 45,517 ट्रेनों में से 10,751 ट्रेनें तय समय से देर से चलीं, यानी हर चौथी ट्रेन लेट रही।

समय की भरपाई सिर्फ अमीरों की ट्रेनों में MKUP (Make Up Time) वह स्थिति होती है जब ट्रेन लेट होती है लेकिन रास्ते में समय की भरपाई कर लेती है और गंतव्य पर समय पर पहुंचती है।

  • कुल MKUP ट्रेनों की संख्या: 4,337
  • कुल MKUP प्रतिशत: 9.52%
  • श्रेणी अनुसार:
  • प्रीमियम ट्रेनों का MKUP प्रतिशत: 10.5%
  • पैसेंजर/स्पेशल ट्रेनों का MKUP प्रतिशत: 4.5%

प्रीमियम ट्रेनें जैसे वंदे भारत, राजधानी, जनशताब्दी, गरीब रथ – जिन्हें प्राथमिकता मिलती है, स्टॉपेज कम होते हैं और जिनका ट्रैक अधिकतर खाली रहता है – उनके पास समय की भरपाई की संभावना अधिक होती है। इसके उलट, मेमू और पैसेंजर ट्रेनें अक्सर आउटर पर रोकी जाती हैं, उन्हें ओवरटेक कराया जाता है और वे ऑपरेशनल ब्लॉक्स का सामना करती हैं, जिससे वे समय की भरपाई नहीं कर पातीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.