हर गरीब का होगा अपना आवास, कोई नहीं रहेगा मजबूर : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-05-2023 04:29 AM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को धार जिले की गंधवानी तहसील के गाँव साली के 115 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूमि का भू-अधिकार पत्र प्रदान किया। उन्होंने हितग्राहियों के साथ परंपरागत रूप से मिट्टी के गिलास, दोना और पत्तल में परोसा भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवारों में सदस्य बढ़ गए हैं। बड़े हो गये बच्चों के परिवार को आवास की आवश्यकता है। इसलिए हमने हर गरीब परिवार को आवास के लिए आवासीय भू-अधिकार पत्र देने का निर्णय लिया है। आज ऐसे परिवारों के सदस्यों को आवासीय भूमि के पट्टे दिए गए हैं। अब म.प्र. में कोई भी गरीब मजबूर नहीं रहेगा। साली गाँव के जनजातीय समुदाय के नागरिकों ने उत्साह और उमंग से फेफरिया और ढोलगिया आदि साज लेकर परम्परानुसार मुख्यमंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश, प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला योजना समिति सदस्य श्री जयदीप पटेल उपस्थित रहे।

भैया क याद करू मक घड़ी-घड़ी हिचकी आव,भाई वाट देकु कब आवग...............

भैया क ळेंण मन पानिया बणाया.........

मुख्यमंत्री श्री चौहान के सत्कार में साली गाँव की महिलाओं ने परम्परानुसार मंगल गीत गाये। मंगल गीत में कहा कि- "भैया क याद करू मक घड़ी-घड़ी हिचकी आव, भाई वाट देकु कब आवग, भैया क ळेंण मन पानिया बणाया, भैया क ळेंण मन लड्डू बणाया......।" मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों के साथ बैठ कर गीत सुना और बहनों को साड़ियाँ भेंट की।

जिले में 4012 पात्र गरीबों को मिला आवासीय भू-अधिकार पत्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने सखाराम-पत्नी कालीबाई, सोहन-उषाबाई, अर्जुन सिंह-फूलबाई और फाटु पिता कलसिंह को मुख़्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 600 वर्ग फीट आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये। योजना में धार जिले में 4012 हितग्राहियों को आवासीय भूमि के पट्टे स्वीकृत किये गए हैं। सरदारपुर तहसील के 1332 पात्र हितग्राही, कुक्षी के 711, धरमपुरी के 369, बदनावर के 355, गंधवानी के 319, पीथमपुर के 271, मनावर एवं धार के 250-250 और डही के 155 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भू-अधिकार पत्र देकर आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.