उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट पर ब्रह्माजी का मंदिर होने के मिले प्रमाण

Updated on 20-09-2024 11:18 AM

उज्जैन। राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्माजी का मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि देश में ब्रह्माजी का यही एक मात्र मंदिर है। हालांकि उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर भी ब्रह्माजी का मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं।


पुरातत्व के जानकारों का मानना है कि शिप्रा के तट पर ब्रह्माजी का विशाल मंदिर रहा होगा। आक्रांताओं ने आक्रमण कर मंदिर को क्षतिग्रस्त किया होगा। कालांतर में घाट के क्षेत्र के जीर्णोद्धार के समय मंदिर के भग्नावशेष तथा ब्रह्माजी की मूर्ति को यहां स्थापित किया गया होगा।


यहां का मूर्ति शिल्प बेजोड़ है


विक्रम विश्व विद्यालय के पुराविद डॉ. रमण सोलंकी ने बताया उज्जैन में अनादिकाल से मंदिरों की शृंखला रही है। यहां का मूर्ति शिल्प भी देश दुनिया में बेजोड़ रहा है। परमारकाल में भी राजाभोज ने अनेक मंदिर बनवाए तथा मूर्तियों का निर्माण कराया।


इसी समृद्ध शिल्प व मूर्ति कला के प्रमाण रामघाट स्थित सीढ़ियों पर भगवान ब्रह्मा तथा अग्निदेवता की मूर्तियों के रूप में मिलते हैं। यह दोनों मूर्तियां परमार काल की होकर एक हजार साल पुरानी है। चतुर्मुख ब्रह्मा की यह मूर्ति उच्चकोटी की है।


इसमें तीन मुख सामने की ओर है, चौथा मुख दीवार में दबा हुआ है। ब्रह्माजी के हाथ में हवन में आहुति देने के लिए श्रुवा है। इस स्थान पर निश्चित ब्रह्माजी का भव्य मंदिर रहा होगा।


उत्कीर्ण शैली में स्थापित की ब्रह्माजी की मूर्ति


तीर्थपुरोहित ज्योतिर्विद पं.अमर डब्बावाला ने बताया रामघाट की सीढ़ी पर ब्रह्मा जी की मूर्ति उत्कीर्ण शैली की स्थापित की हुई है। परमार काल से जुड़े संस्कृति के नमूना इस मूर्ति में दिखाई देता है। यहां पर पूर्व में कोई मंदिर रहा था, जिसे तोड़ा गया बाद में हिन्दू शासकों ने इसे स्थापित किया फिर प्राकृतिक आपदा के कारण यह मूर्ति प्रभावित हुई। यहां वर्तमान में सीढ़ी बनाई गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.