कटनी में मुड़वारा के केंद्र क्रमांक 97 विधानसभा की ईवीएम बंद

Updated on 17-11-2023 02:34 PM
कटनी। विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा के केंद्र क्रमांक 97 विधानसभा की ईवीएम बंद हो हुई, जिसके कारण मतदान रुका हुआ है। सुधार कार्य जारी। केंद्र क्रमांक 167 में हुआ हंगामा। 80 वर्षीय मिठाई लाल जैन निवासी हीरागंज वोट डालने पहुंचे तो मतदाता सूची में बताया मृत। बाद में सामने आई गलती। वृद्ध के भाई की जगह गलती से मिठाई लाल के नाम पर लिख गया था मृत। काफी देर बाद वृद्ध से कराया गया मतदान।

कटनी में ईवीएम में खराबी के कारण एक घंटे विलंब से शुरू हुआ मतदान

माकपोल के बाद केंद्रों में मतदान शुरू हुआ। केंद्रों में मत डालने लोग पहुंच रहे हैं। आदर्श मतदान केंद्र में सबसे पहले मतदान करने वालों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मतदान केंद्र 243 शासकीय माध्यमिक शाला झिंझरी पहुंच कर मतदान किया। दोनों मतदाताओं के साथ कतार में लगकर मतदान किया। बड़वारा व मुड़वारा एक घंटे विलंब से मतदान शुरू हो सका।

  • मुड़वारा- 8 प्रतिशत
  • विजयराघवगढ़- 14 प्रतिशत
  • बड़वारा- 9.06 प्रतिशत
  • बहोरीबन्द-14 प्रतिशत
  • मुड़वारा ईवीएम में खराबी के कारण रुका था मतदान

    बड़वारा विधानसभा के कुम्हवारा गांव में पुल की मांग के चलते बन्द रहा मतदान। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर रहे अधिकारी। कलेक्टर को बुलाने की ग्रामीण मांग करते रहे। केंद्र क्रमांक 163 गुलाब चंद स्कूल में 1 घण्टे बाद शुरू हुआ मतदान। ईवीएम में खराबी के कारण रुका था मतदान। मुड़वारा के केंद्र क्रमांक 94 की ईवीएम का हुआ सुधार आधे घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ।

  • मुड़वारा में पहली बार वोटर बने लोगों में उत्‍साह

    आदर्श मतदान केंद्र तिलक राष्ट्रीय स्कूल में मतदान करने पहुंंच रहे लोग। मतदान केंद्र क्रमांक 92 मुड़वारा में पहली बार पिता के साथ मतदान करने पहुंची स्नेहा शर्मा ने किया मतदान। मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 93 के कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन एडवोकेट ने पत्नी पूर्व महापौर राजकुमारी जैन के साथ बूथ क्रमांक 246 में मतदान किया। मुड़वारा के मतदान केंद्र क्रमांक 164 गुरुनानक वार्ड में परिवार सहित मतदान करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी संदीप जायसवाल।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.