खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2025 में मप्र का उम्दा प्रदर्शन:एथलेटिक्स, शूटिंग, टेबल-टेनिस और पैरा पावर लिफ्टिंग में जीते 11 पदक

Updated on 28-03-2025 12:03 PM

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन 20 से 27 मार्च तक दिल्ली में किया गया। इसमें मध्यप्रदेश के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीते। प्रतियोगिता के अंतिम दिन टेबल टेनिस में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। वूमेन क्लास 10 वर्ग में दिव्यानी वाल्हे ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि पुरुष क्लास-08 वर्ग में गजानन परमार ने रजत पदक जीता। इसके अलावा, पुरुष क्लास-07 केटेगरी में हर्ष त्रिवेदी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

टेबल टेनिस में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

  • दिव्यानी वाल्हे ने वूमेन क्लास 10 केटेगरी में स्वर्ण पदक जीता।
  • गजानन परमार ने पुरुष क्लास 08 केटेगरी में रजत पदक जीता।
  • हर्ष त्रिवेदी ने पुरुष क्लास 07 केटेगरी में कांस्य पदक जीता।
  • अन्य खेलों में भी मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

    • भारत रावत – एथलेटिक्स (एफ-33 केटेगरी, शॉटपुट) – स्वर्ण पदक
    • भारत रावत – एथलेटिक्स (एफ-33 केटेगरी, जेवलिन) – रजत पदक
    • अर्पित शर्मा – एथलेटिक्स (टी-36 केटेगरी, 100 मी.) – रजत पदक
    • अर्पित शर्मा – एथलेटिक्स (टी-36 केटेगरी, 400 मी.) – स्वर्ण पदक
    • सचिन साहू – एथलेटिक्स (टी-36 केटेगरी, 400 मी.) – कांस्य पदक
    • कोमल त्यागी – एथलेटिक्स (एफ-11 केटेगरी, डिस्कस थ्रो) – कांस्य पदक
    • रूबिना फ्रांसिस – शूटिंग (10 मी. एस.एच.-1 केटेगरी, पिस्टल) – रजत पदक
    • मेघा पाण्डेय – पैरा पावरलिफ्टिंग (67.0 किग्रा. भार वर्ग) – रजत पदक

    खेल मंत्री ने दी बधाई प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश के पैरा खिलाड़ियों के साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के खेल क्षेत्र के विकास और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 के खेलो इंडिया पैरा गेम्स में मध्यप्रदेश की टीम ने 6 पदक (3 स्वर्ण, 3 रजत) जीते थे, जबकि इस वर्ष 2025 में खिलाड़ियों ने 11 पदक (3 स्वर्ण, 5 रजत, 3 कांस्य) जीतकर प्रदेश के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.