जनजातीय संग्रहालय में भील समुदाय की चित्रकार गंगूबाई के चित्रों की प्रदर्शनी

Updated on 22-05-2023 08:27 PM

भोपाल। शहर में सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 22 मई को भी शहर में कई ऐसे कार्यक्रम हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। हालांकि आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं। लिहाजा, आपको हमारी सलाह है कि घर से बाहर निकलते समय आप मास्क का उपयोग करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

विहान की बाल नाट्य कार्यशाला

विहान संस्था द्वारा बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन मंजरी लाइब्रेरी, न्यू मार्केट में किया जा रहा है। यहां बच्चों को मुख्य प्रशिक्षक श्वेता केतकर, हेमंत देवलेकर, अंकित पारोचे द्वारा रंगमंच की बारीकियों से अवगत किराया जा रहा है।कार्यशाला तीन बजे से शाम सात तक चल रही है।

स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में न्यू चिल्ड्रन कलेक्शन

स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में न्यू चिल्ड्रन बुक्स समर कलेक्शन लगाया जा रहा है। इस 50 बुक्स के नए कलेक्शन को घर लेकर जा सकते हैं। इस कलेक्शन को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।

बनबीबी की स्क्राल पेंटिंग का प्रादर्श

राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के नवीन श्रृंखला ''सप्ताह का प्रादर्श'' के तहत मई माह के तृतीय सप्ताह के प्रादर्श के रूप में‘ बनबीबी की एक स्क्राल पेंटिंग को शामिल किया गया है।इस प्रादर्श को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।

कंटेम्परेरी बैले डांस कार्यशाला

ब्लेस वेलफेयर सोसायटी द्वारा 21 दिवसीय कंटेम्परेरी बैले डांस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में विशेषज्ञ योगेन्द्र सिंह राजपूत प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह कार्यशाला रंगश्री लिटिल बैले ट्रुप सभागार में सुबह नाै बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की जा रही है।

गंगूबाई की चित्रों की प्रदर्शनी

जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश की ''लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा'' में भील समुदाय की चित्रकार गंगूबाई के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 37वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी के तहत चित्रों में बिंदियों का उपयोग कर आकृतियां बनाई गई हैं। वर्ष 1972 में गंगूबाई का जन्म मेघनगर, झाबुआ के किसान परिवार में हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.