भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी

Updated on 31-07-2023 12:59 PM

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 31 जुलाई को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

मयूरभंज छउ कार्यशाला: कीर्ति बैले एंड परफार्मिंग आर्ट द्वारा संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से पांच अगस्त तक मयूरभंज छउ कार्यशाला मायाराम सुरजन स्मृति भवन (पी एंड टी चौराहा) में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में प्रवेश निश्शुल्क है। समय सुबह 10 बजे से 12 बजे दोपहर तक है।इसमें छउ गुरु चंद्र माधव बारिक, सहायक सिद्धर्थ बारिक और प्रकाश मीना प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

चित्रों की प्रदर्शनी: मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 39वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी का 30 जुलाई को अंतिम दिन है। चित्रों को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक निहारा जा सकता है।

स्टेट्स लार्जेस्ट क्लाइमेट क्लाक असेंबली एंड डिस्प्ले इवेंट:जलवायु परिवर्तन के प्रति समाज के लोगों को जागरूक करने करने के लिए मध्य प्रदेश का स्टेट्स लार्जेस्ट क्लाइमेट क्लाक असेंबली एंड डिस्प्ले इवेंट का आयोजन 31 जुलाई को किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभागी टीमें क्लाइमेट क्लाक (पर्यावण घड़ी) बनाएंगी। यह एक विशेष प्रकार की घड़ी होगी जो यह बताती है कि वैश्विक तापमान दो डिग्री अगले कितने वर्षों में बढ़ेगा।निर्मित घड़ी बनाने वाली टीम को दे दी जाएगी।आरएनटीयू विवि परिसर में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आरंभ होगा, जिसमें 40-50 क्लाइमेट क्लाक बनाई जाएंगी।इस मौके पर सोलर मैन आफ इंडिया प्रो. चेतन सिंह सोलंकी लोगों से रूबरू होंगे।

नाट्य कार्यशाला :आहान शिक्षा संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति भोपाल द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला एलबीटी में आयोजित की जा रही है।मुख्य प्रशिक्षण आलोक चटर्जी प्रदान करेंगे और कोई भी इच्छुक युवा इसमें निश्शुल्क भाग ले सकते हैं।समय शाम चार बजे से सात बजे तक है।

बड़े भाई साहब का मंचन : त्रिकर्षि नाट्य संस्था द्वारा प्रेमचंद की 143वीं जयंती पर नाटक बड़े भाई साहब का मंचन शहीद भवन में किया जा रहा है। त्रिकर्षि के सचिव आदर्श शर्मा ने बताया कि मुंबई की विभाव थिएट्रिकल सोसायटी ने प्रेमचंद की इस प्रसिद्ध कहानी का नाट्य रूपांतरण किया है। नाटक का निर्देशन विवेक त्रिपाठी ने किया है।प्रस्तुति शाम सात बजे से होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.