स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में वैश्विक समाजसेवी संस्थाओं और एनजीओ के अनुभव सहयोगी: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 07-08-2024 12:25 PM

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने एनएचएम भवन में सरकार के साथ कार्य कर रहे विभिन्न डेवलपमेंट पार्टनर्स, एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ वृहद् चर्चा की। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रदेश में की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हम सभी को मिलकर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य संकेतकों में शीर्ष में ले जाना है। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार के लिए सुझाव प्राप्त किए और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त कर स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिए प्राप्त सुझावों पर तत्परता से कार्य किए जाएँगे। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग और योजनाओं के निर्धारण और क्रियान्वयन की मैदानी समस्याओं का उचित निराकरण करने में यह सुझाव उपयोगी होंगे।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संसाधनों और इच्छाशक्ति की कमी नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए अधोसंरचना विस्तार, चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैन पॉवर उपलब्धता, अत्याधुनिक उपकरण आदि की प्राथमिकता से व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन और मूल्यांकन में स्वास्थ्य क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे वैश्विक स्तर के एनजीओ के सुझाव सेवाओं को सशक्त करने में सहयोगी होंगे। बैठक में एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, संचालक आईईसी डॉ. रचना दुबे, संचालक एमसीएच डॉ. अरुणा कुमार, संचालक एनएचएम श्री के.के. रावत सहित विभागीय अधिकारी यूनीसेफ़, डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी, सीएचएआई, एविडेंस एक्शन, टाटा ट्रस्ट सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.