विशेषज्ञों ने कहा- कूनो प्रबंधन गंभीर होता तो बच सकती थी चीता शावकों की जान

Updated on 27-05-2023 05:58 PM

 भोपाल। कूनो नेशनल पार्क में तीन चीता शावकों की मौत को केंद्र और राज्य के वन अधिकारियों में चीता परियोजना को लेकर चल रही अंतर्कलह व प्रबंधन की लापरवाही का ही परिणाम माना जाएगा।

वन्यप्राणियों के क्षेत्र में काम करने वाले अजय दुबे कहते हैं कि डेढ़ माह में तीन युवा चीतों की मौत के बाद पार्क प्रबंधन गंभीरता दिखाता, तो शावकों की जान बचाई जा सकती थी। इनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर, चीता परियोजना संचालन समिति बनाकर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारियों ने उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति के उन सदस्यों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया, जो चीतों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग करने वालों का साथ दे रहे थे।

दुबे सवाल करते हैं कि वन अधिकारियों को यह पहले से पता था कि ज्वाला (सियाया) पहली बार मां बनी है, उसे शावकों को पालने का अनुभव नहीं है तो शावकों की देखरेख में अतिरिक्त सावधानी बरती जानी थी। दूर से निगाह रखने के साथ बीच-बीच में नजदीक से देखने की कोशिश भी करनी थी। इससे शावकों के जिंदा रहते हुए पता चल जाता कि वह कमजोर (कम वजन के) हैं। यह बात पहले से पता होती, तो उन्हें बचाने का प्रबंधन भी संभव था। जब हीट वेव को शावकों की मौत का कारण बताया जा रहा है तो शावकों को लपट से बचाने के लिए छांव का ठीक वैसे प्रबंध किया जा सकता था, जैसे 17 सितंबर 2022 को किया गया था। तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लकड़ी के बाक्स (पिंजरों) से चीतों का क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ने आए थे। इन बाड़ों में घास की झोंपड़ी बनाई गई थीं।

चीता परियोजना से जुड़े एक अन्य विशेषज्ञ (नाम न छापने की शर्त पर) बताते हैं कि शावकों की मौत स्थानीय प्रबंधन की विशुद्ध लापरवाही है। हमें चीतों का वंश बढ़ाना है। ऐसे में भारत की धरती पर पैदा होने वाले इन शावकाें का रोज वजन लिया जा सकता था। चार पशु चिकित्सक हैं, ड्रिप चढ़ाते।

वे कहते हैं कि 80 से 90 प्रतिशत मृत्युदर की बात की जा रही है, तो यह खुले जंगल में होता है, बाड़े में नहीं। जहां 24 घंटे कैमरों से निगरानी की जा रही हो, वहां इतनी मृत्युदर बताना तो नाकामी छिपाने का बहाना है। बड़े बाड़े में शावकों को रखने में कोई कठिनाई आ रही थी, तो मां के साथ उन्हें छोटे बाड़े में कुछ समय के लिए शिफ्ट कर देते। वहां तापमान में कुछ कमी लाने के भी प्रयास किए जा सकते थे। वे कहते हैं कि ज्वाला के साथ तो छोटे बाड़े में ले जाना का कोई मुद्दा ही नहीं था, वह कैद में रहकर ही पली-बढ़ी है। उसे छुआ भी जा सकता है। वे कहते हैं कि मां अनुभवी होती है तो गर्मी बढ़ने पर शावकों को पानी के किनारे और पेड़ों की छांव में ले जाती है।

शावक की हालत में सुधार

ज्वाला के चौथे शावक की हालत में अब सुधार देखने को मिल रहा है। उसे 24 मई को बाड़े से निकालकर चीतों के लिए पार्क में बनाए गए अस्पताल में एसी वाले कक्ष में रखा है। उसे लगातार ड्रिप लगाई जा रही है। बकरी का दूध पिलाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.