नकली क्राइम ब्रांच अफसर ने व्यापारी के बेटे को धमकाकर 3 लाख रुपये के डॉलर ट्रांसफर करवाए, दोस्त ने ही रची थी साजिश

Updated on 10-11-2024 11:30 AM

 ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के रहने वाले कारोबारी के बेटे संदीप अग्रवाल के साथ लूट की रकम और बढ़ गई है। उसके साथ 3.20 लाख रुपये की अड़ीबाजी नकली क्राइम ब्रांच ने की थी। उसके सामने कट्टा रखकर तीन लाख रुपये के तो डॉलर ही ट्रांसफर कराए थे। इसके बाद 10 हजार रुपए जेब से निकाले फिर एटीएम कार्ड छीनकर 10 हजार रुपये मशीन में से निकाले।


अगर यह लोग दोबारा रुपये मांगने के फोन न करते तो फरियादी पुलिस से संपर्क ही न करता। इनका लालच बढ़ गया और दोबारा फोन लगा डाला। अभी दो और आरोपितों की तलाश है। यह वैष्णोदेवी गए हैं। संदीप की दोस्ती यश गोस्वामी उर्फ सूमो से थी। यश ने ही पूरी प्लानिंग के साथ उसे अपनी कार में बैठाया फिर सिरोल की ओर अपने दोस्त रामवीर कुशवाह के साथ मिलाने ले गया।


यहां पहले से ही उसके दो साथी खड़े थे, जिन्हें संदीप नहीं जानता था। यश ने इन्हें क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर आने के लिए कहा था। यह पूरी प्लानिंग के साथ क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर आए और सीधे कट्टा रखकर अभद्रता करने लगे। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख की डिमांड की।


यश और रामवीर भी जानबूझकर नाटक करते रहे। फिर संदीप से तीन लाख रुपये के डॉलर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। 10 हजार नकद और 10 हजार रुपये एटीएम बूथ से निकाल लिए। ग्वालियर थाना पुलिस ने इन पर एफआइआर दर्ज कर ली है।


जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेख की बगिया में रहने वाले अब्दुल शाहरुख खान के सूने घर से सोना-चांदी के गहने चोरी हो गए। वह अपनी साली की शादी में परिवार के साथ गए थे। इसी दौरान चोर घर से सोने के झुमके, पेंडेंट, सोने के मोती, चार चूड़ियां, टाप्स, नथ और बालियां चोरी कर ले गए। उधर गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गायत्री विहार में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए गईं रंजना पाठक, सिया देवी और सुमन की सोने की चेन चोरी हो गई। तीनों की सोने की चेन आयोजन स्थल से ही चोरी हुई है। पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज की है।










अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.