भदभदा बस्ती से बेघर हुए परिवारों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, आवास देने की मांग

Updated on 11-06-2024 01:11 PM
भोपाल। भदभदा बस्ती से हटाए लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर लिया। बताया जाता है कि विस्थापित परिवारों के लोग महिला और बच्चों सहित मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। जब ना तो कोई पुलिस बल तैनात था और ना ही कोई अधिकारी थे। वह सीधे गेट से अंदर जा पहुंचे और कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही धरना प्रदर्शन करने लगे। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक पीसी शर्मा और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी भी मौजूद हैं। कई महिलाएं तो बच्चों के साथ मुख्य गेट पर ही बैठ गईं। उनका कहना है कि फरवरी में उन्हें जिला प्रशासन ने एनजीटी के आदेश के बाद सख्ती से हटा दिया था, लेकिन घर के बदले घर नहीं दिया। इससे आज वे बेघर हो गए हैं। जो एक लाख रुपए दिए थे, वो भी किराए में ही खर्च हो गए।

यह है मामला

एनजीटी के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी झील के किनारे भदभदा बस्ती के अतिक्रमण को हटा दिया है। इससे पहले नगर निगम की ओर से मुनादी भी कराई थी। वहीं, रहवासियों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया था।
पीएम आवास के लिए लोन की सुविधा

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जो रहवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान चाहते हैं, उन्हें आवेदन करने पर लोन और घर दिया जाएगा। इन्हें जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। चांदबड़ में जगह भी चयनित की गई है। वे वहां भी शिफ्ट हो सकते हैं। मुआवजा राशि के चेक लेकर भी वे शिफ्ट हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.