परिजन चिंतित न हों, शासन करायेगा नि:शुल्क उपचार : मंत्री श्री पटेल

Updated on 10-05-2023 06:22 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार किसान-कल्याण एवं कृषि विकास तथा खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने खरगोन जिला चिकित्सालय पहुँच कर बस हादसे के पीड़ित उपचाररत मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को ढाँढस बँधाया कि सभी का नि:शुल्क उपचार सरकार करायेगी। मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार रूपये और सामान्य घायलों को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने बस हादसे में घायलों के परिजन को आश्वस्त किया कि आवश्यकतानुसार निजी अस्पतालों में भी उपचार करवाया जायेगा। समस्त उपचार नि:शुल्क होगा, कोई परिजन परेशान न हो। उन्होंने जिला और अस्पताल प्रशासन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मंत्री श्री पटेल ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बस हादसे की न्यायिक जाँच कराई जायेगी। दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने आरटीओ के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही के निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.