
भोपाल : आयुष संचालनालय, भोपाल में पदस्थ वरिष्ठ लिपिक
वन्दना शर्मा सहायक ग्रेड-2 अपनी अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 31
मई को सेवा निवृत्त हुई । उनकी सेवानिवृत्ति पर आयुष
संचालनालय, भोपाल के सभी कर्मचारियों द्वारा उनके सम्मान
में विदाई पार्टी दी गई। आयुक्त सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, आईएएस
ने कहा हम उनके स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें
शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हमेशा यहां बिताए
अपने पल को याद रखेगी।