हिंदू छात्राओं से रेप और ब्लैकमेल करने वाला दरिंदा फरहान एसआई की रिवॉल्‍वर छीनकर भागा, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Updated on 03-05-2025 01:02 PM
भोपाल। राजधानी में हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के सरगना बताए जा रहा फरहान को पुलिस की गोली लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध से जुड़े स्थानों की पहचान के लिए शुक्रवार रात पुलिस उसे सीहोर जिले के बिलकिसगंज ले जा रही थी। रास्ते में उसने एसआइ का रिवाल्वर छीनकर भागने की कोशिश की, छीनाझपटी में गोली उसके दाहिने पैर में लग गई।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को फरहान को रिमांड पर लिया गया था। उससे मामले में फरार चल रहे आरोपित अबरार के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि पहले वो लोग अक्सर बिलकिसगंज के एक रूम में जाते थे। उसकी पुष्टि के लिए रात करीब 11 बजे हमारी टीम फरहान को गाड़ी में बैठाकर बिलकिसगंज की ओर जाने लगी।

रातीबड़ के आगे ग्राम सरवर के पास फरहान ने कहा कि मैं सुबह से पेशाब नहीं गया हूं। इस पर गाड़ी रोकी गई। एसआइ विजय भामरे उसे पेशाब कराने के लिए लेकर गए तभी फरहान ने उनकी सर्विस रिवाल्वर को छुड़ाकर भागने का प्रयास किया। गाड़ी में बैठे दूसरे साथी मदद के लिए आ पाते, इससे पहले ही झूमाझटकी के दौरान पिस्टल से गोली चल गई, जो उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

छठे आरोपित तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस

टीआईटी कालेज से जुड़े गिरोह के साहिल सहित उसके पांच साथी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक आरोपित अबरार फरार है। पुलिस का कहना है कि अबरार की भी लोकेशन मिल चुकी है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। इस मामले में तीन थानों में पांच एफआईआर दर्ज हैं।

टूटेगा आरोपितों का अड्डा

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड में आरोपित युवक टीआईटी कालेज की छात्राओं को कालेज के पास स्थित एक क्लब-रेस्टोरेंट पर लेकर जाते थे। क्लब में कई कमरे मिले हैं। बताया जा रहा है इन्हीं कमरों में पीड़िताओं से दुष्कर्म कर वीडियो बनाए गए हैं। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपित फरहान को मौके पर ले जाकर क्राइम सीन का रिक्रिएशन करवाया था। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा कि क्लब की जांच की जा रही है। यदि क्लब संचालक का कोई दोष पाया गया तो उस पर भी कार्रवाई होगी और पुलिस की संस्तुति पर प्रशासन द्वारा क्लब को तोड़ा जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.