खेत में खड़ी ट्राली में धान भर रहे किसान की करंट लगने से मौत

Updated on 27-10-2023 11:52 AM

भोपाल । राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में बुधवार दोपहर खेत में खड़ी ट्राली में धान भर रहे किसान की ट्राली के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस तरह हुई घटना

खजूरी सड़क थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि ग्राम मुगालिया छाप निवासी 47 वर्षीय बालकिशन पाटीदार किसान थे। हाल ही में उनके खेत में धान की फसल की कटाई हुई थी। बुधवार दोपहर को करीब 12:40 बजे ट्रैक्टर ट्राली में धान के पूरे भर रहे थे। वह मजदूरों से पूले लेकर ट्राली में ऊपर खड़े होकर जमा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ ट्राली के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। इससे उन्हें करंट का जोरदार झटका लगा और वह ट्राली से नीचे गिरकर बेसुध हो गए। स्वजन उपचार कराने के लिए तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

उधर, उत्तर प्रदेश से भोपाल आए एक युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक अजय निशाद (22) मूलत: देवरिया जिला उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पंजाब में प्राइवेट काम करता था। पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार सुबह वह साईं बोर्ड हबीबगंज में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर आया। दोपहर को वापस उत्तर प्रदेश जाने की बात कहते हुए घर से निकल गया। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण रिश्तेदार तलाश में जुटे हुए थे। बुधवार सुबह करीब दस बजे बावड़िया फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर अजय की लाश बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.