उद्यानिकी विभाग की योजना से जुड़कर किसान सुखदेव कमा रहे हैं मुनाफा

Updated on 23-08-2024 05:36 PM

केन्द्र और राज्य सरकार की मंशा है कि खेती मुनाफे का व्यवसाय बने। इस सोच को लेकर किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश के अनेक किसानों ने इन योजनाओं से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ाई है। ऐसे ही एक किसान देवास के सुखदेव हैं।

किसान सुखदेव का परिवार लंबे समय से परंपरागत खेती और पशुपालन व्यवसाय से जुड़ा था। उनके यहां अच्छी मात्रा में दूध एकत्र किया जाता था। सुखदेव अपने यहां एकत्र होने वाले दूध का शत-प्रतिशत उपयोग करना चाहते थे। इसके लिये उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया और उन्होंने दूध से बने उत्पाद का प्रोजेक्ट जमा कराया। प्रोजेक्ट पर विचार के बाद उन्हें उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें ऋण भी मंजूर हुआ।

प्राप्त ऋण राशि से उन्होंने मावा बनाने की मशीन और दूध संग्रहित करने के लिये फ्रीजर के साथ अन्य मशीनों को अपने यहां स्थापित किया। किसान सुखदेव बताते हैं कि दूध से बने उत्पाद की अच्छी मांग होने से उन्हें खेती के अलावा अन्य आय भी होने लगी है। शुद्धता की वजह से क्षेत्र में उनकी साख भी बढ़ी है। अब वे प्रति माह करीब एक लाख रूपये की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। सुखदेव इसके लिये केन्द्र और राज्य सरकार दोनों को धन्यवाद देते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.