कैचमेंट का दायरा बढ़ाने से किसान नाराज, किया प्रदर्शन किया

Updated on 28-06-2023 06:10 PM
भोपाल। बैरागढ़ एवं निकटवर्ती ग्रामीण इलाकों की जमीन का प्रयोजन बदलने से जमीन मालिकों के साथ ही किसान भी नाराज हैं। किसान लगातार तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ग्राम एवं नगर निवेश विभाग ने बिना सर्वे के कैचमेंट का दायरा बढ़ा दिया है। इससे किसानों को नुकसान होगा।

भारतीय किसान संघ के समर्थन से शुरू हुई पदयात्रा एवं प्रदर्शन लगातार जारी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोहर सिंह ठाकुर की अगुआई में किसानों ने कैचमेंट से मुक्ति के लिए कोलूखेड़ी से ग्राम बरखेड़ा सालम तक पदयात्रा निकाली। किसानों ने बरखेड़ा सालम में प्रदर्शन कर पदयात्रा समाप्त की। ठाकुर ने कहा कि मास्टर प्लान ड्राफ्ट को बार-बार बदलने से भ्रष्टाचार की शंका होती है। पहले के प्लान में जिस जमीन को आवासीय बताया गया था, अब उसे जलभराव क्षेत्र बताया जा रहा है। कुछ जमीन का प्रस्तावित प्रयोजन आवासीय एवं व्यावसायिक था, अब उसे भी जलभराव क्षेत्र यानी कैचमेंट की जमीन घोषित कर दिया गया है। जो जमीन तालाब से बहुत दूर है, उसे कैचमेंट घोषित करना किसानों के साथ अन्याय है। किसान संघ अब उग्र आंदोलन की रूपरेखा बना रहा है।

बैरागढ़वासी भी नाराज, आपत्ति दर्ज
बैरागढ़ के विस्तार के लिए अनेक निवेशकों ने सीहोर नाका एवं आसपास जमीन खरीदी है। पिछले मास्टर प्लान ड्राफ्ट में इस जमीन को आवासीय बताया गया। अब इसे कृषि एवं कैचमेंट घोषित किया गया है। लोगों ने इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। रहवासी अमित राजानी जेके के अनुसार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में 30 जून तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए एक प्रोफार्मा जारी किया गया है। बड़ी संख्या में लोग आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने भी रहवासियों की और से विभाग को पत्र लिखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.