पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

Updated on 21-10-2023 12:36 PM
भोपाल। राजधानी के गुनगा थाना इलाके में रहने वाले एक किसान का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। वह घर से साबुन लाने का कहकर बाजार गया गया। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रातभर घर नहीं लौटा तो स्वजन खोजने निकले

गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम सेमरीकलां निवासी 30 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र कालूराम मेहर खेती-किसानी करता था। बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से हर्राखेड़ा साबुन लेने जाने का कहकर निकला था। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा था। गुरुवार सुबह स्वजन उसकी तलाश में निकले तो गांव के पास स्थित खेत में लगे नीम के पेड़ पर उसे फांसी पर लटके हुए देखा। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के स्वजन भी अभी इस मामले में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कुएं में मिला अधेड़ का शव

उधर, बैरसिया इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। थाना पुलिस के मुताबिक कढ़ईया चंवर निवासी 55 वर्षीय गोरेलाल पुत्र छुट्टूलाल गुरुवार शाम को अपने घर के पास स्थित कुएं से पानी निकालने पहुंचा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। घटना का पता चलते ही स्वजन ने उसे कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.