पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसान समृद्ध और सशक्त हुए हैंः डॉ. प्रभुराम चौधरी

Updated on 27-06-2024 10:57 PM
रायसेन : पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसान समृद्ध और सशक्त हुए हैं। इस योजना से किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। यह बात मध्य प्रदेश शासन में पूर्व मंत्री एवं सांची के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा रायसेन में आयोजित मीडिया कार्यशाला वार्तालाप को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की। रायसेन के किसानों के खातों में भी इस योजना के तहत किस्त जारी की गई । श्री चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की खूबियों को गिनाते हुए कहा कि यह योजना ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका अदा करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी प्रकाश डाला। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने  कहा कि पीआईबी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं होती रहनी चाहिए।श्री चौधरी ने रायसेन के पत्रकारों से  2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देने का भी आह्वान किया।
कार्यशाला में रायसेन जिले के कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में आप पत्रकारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। पत्रकारों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचती है और उनका फीडबैक भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया की भूमिका अहम हो गई है और इसकी पहुंच भी जन-जन तक है। पर इसका इस्तेमाल भी सावधानीपूर्वक करना चाहिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने रायसेन में कार्यशाला का आयोजन करने के लिए पीआईबी को धन्यवाद दिया।
कार्यशाला में रायसेन जिले के एसपी श्री विकास शहवाल ने कहा कि पत्रकारों की रचनात्मक, सकारात्मक और विकासपरक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए 'वार्तालाप' जैसी कार्यशालाएं काफी सहायक साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि रायसेन  में पत्रकारिता का कल्चर काफी समृद्ध है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को साइबर फ्रॉड से भी सावधान किया और इससे बचने के तरीके बताए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीआईबी, भोपाल के अपर महानिदेशक प्रशांत पाठराबे ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीआईबी सरकार और मीडिया के बीच पुल का काम करता है। यह मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं, पहलों और नीतियों के बारे में जानकारी आम जन तक पहुंचाता है और उसका फीडबैक भी प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि वार्तालाप जैसी कार्यशालाएं गत वर्ष कटनी, खरगौन, अलीराजपुर और सीहोर में आयोजित की गई थी।
कार्यशाला  में कृषि विभाग के उप संचालक एनपी सुमन ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने रायसेन जिले में श्रीअन्न योजना तहत किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी पत्रकारों को बताउया। कार्यक्रम में ऊर्जा विकास निगम के अधिकारी श्री अनिल सामुद्रे ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इस योजना की पात्रता और इसमें मिलने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में रायसेन के अग्रणी बैंक के प्रबंधक एस एस सोनी ने वित्तीय समावेशन की योजनाओं- जनधन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति जीवन योजना और प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े जबलपुर हाईकोर्ट के वकील विबुलेन्द्र मिश्र ने त्वरित न्याय के लिए  तीन नए कानूनों के बारे में पत्रकारों को बताया। उन्होंने कहा कि 01 जुलाई से लागू होने वाले ये कानून मील के पत्थर साबित होंगे।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में रायसेन जिले के जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक डॉ. अनुभा सिंह भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पत्रकारों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पीआईबी के उप निदेशक डॉ. सत्येन्द्र शरण ने किया। कार्यक्रम में मंच संचालन पीआईबी भोपाल के मीडिया एवं संचार अधिकारी  प्रेम चन्द्र गुप्ता ने किया। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.