फैशन के विद्यार्थियों को मिली नई साैगात, पढ़ाई के साथ देख सकेंगे पसंद का सिनेमा

Updated on 04-11-2023 01:40 PM

भोपाल। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी जरूरी है। इसी को देखते हुए नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलाजी (निफ्ट) में डिजिटल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है, जहां विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पंसद के सिनेमा का भी आनंद ले सकेंगे। यह सुविधा उन्हें हर सप्ताह में एक बार मिलेगी, इस स्क्रीनिंग की व्यवस्था निफ्ट के सभागार में की गई है। इसका उद्घाटन डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष अग्रवाल ने किया। निफ्ट के छात्र विकास और गतिविधि समन्वयक डा. प्रभात कुमार ने बताया कि हमारा परिसर शहर से दूर होने के कारण सिनेमा देखने जाने वाले विद्यार्थियों का बहुत वक्त और पैसा बर्बाद होता है, इसीलिए सिनेमाघर को निफ्ट के विद्यार्थियों के लिए कालेज में ही बनाने का फैसला किया, ताकि पढ़ाई के साथ थोड़ा सा समय मनोरंजन भी किया जा सके। निफ्ट के फैशन कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की छात्रा सुहानी ने बताया कि मुझे निफ्ट में सिनेमाघर की स्थापना होने से मैं दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकूंगी। साथ-साथ पैसा और समय भी बचेगा। निफ्ट के बाकी विद्यार्थियों ने भी इस कार्य को सराहना की।

200 रुपये प्रति माह में देख सकेंगे चार फिल्में

इस व्यवस्था के तहत विद्याथिर्याें को मात्र 200 रुपये देकर सप्ताह में चार फिल्मों को देख सकेंगे। निफ्ट की ओर से विद्यार्थियों को सिनेमाघर जैसा का पूरा आनंद देने के लिए स्नेक्स और साफ्ट ड्रिंक की भी व्यवस्था की गई है। इस स्क्रीनिंग की पहली फिल्म मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू है जो कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसके मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार हैं। शुरुआती दिनों में इस डिजिटल सिनेमा की स्क्रीनिंग मल्टीपरपज हाल में ही की जा रही है लेकिन विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए डिजिटल सिनेमा स्क्रीनिंग को आडिटोरियम में भी किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.