तेज व कमजोर विद्यार्थी का बनाएंगे जोड़ा, हर विद्यार्थी की डायरी में लिखी जाएगी ' परफॉर्मेंस '

Updated on 21-05-2024 07:35 AM
भोपाल। सीएम राइज स्कूलों के परिणाम सुधारने को लेकर फिर से कवायद हो रही है। इन स्कूलों को अब आदर्श स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के 274 स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों में शैक्षणिक सुधार के लिए भी नई पहल की जा रही है। सीएम राइज स्कूलों के 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के इस साल के परिणामों का अधिकारियों ने विषयवार विश्लेषण कराया है।

इसमें एक-एक विद्यार्थी को चिह्नित किया गया है। इस सत्र से सीएम राइज स्कूलों में प्रत्येक विद्यार्थियों की डायरी होगी, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस लिखी जाएगी। साथ ही एक बड्डी (तेज व कमजोर विद्यार्थी का जोड़ा) बनाया जाएगा। इस दौरान थिंक पेयर एंड शेयर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। दोनों विद्यार्थी सोचेंगे और एक-दूसरे को शेयर करेंगे।

इसके अलावा पीयर लर्निंग (समूह में सीखना) प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। इसमें पांच-पांच विद्यार्थियों का समूह बनाया जाएगा, ताकि डिस्कशन से विद्यार्थी ज्यादा सीख सकें। बता दें कि इस साल सीएम राइज स्कूलों का 10वीं में 70 तो 12वीं में 73.08 प्रतिशत परिणाम आया है। सुधार के प्रयासों के तहत प्राचार्यों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि नवंबर तक पाठ्यक्रम पूरा करें, ताकि रिवीजन कक्षाएं चलाई जा सकें।

एक शिक्षक को करीब 15 विद्यार्थी दिए जाएंगे

पालक-शिक्षकों का ग्रुप बनाया जाएगा। एक शिक्षक को 10 से 15 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी दी जाएगी। वे कक्षा में उपस्थिति से लेकर उनके सीखने की क्षमता, मासिक, तिमाही और छमाही परीक्षा परिणामों पर सटीक नजर रखकर निगरानी रखेंगे। शिक्षक विद्यार्थियों के परिवार के सदस्य की तरह कार्य करेंगे।

कक्षा में कोल्ड कालिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी

इसके अलावा कक्षाओं के संचालन के दौरान कोल्ड कालिंग (आइसक्रीम की स्टिक पर जिस बच्चे का नाम आएगा, उस बच्चे को प्रश्न का जवाब देना होगा) का प्रयोग होगा। इसमें किसी भी विद्यार्थी से प्रश्न किया जा सकता है, ताकि सभी विद्यार्थी अलर्ट रहें। प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि तिमाही और छमाही परीक्षा के परिणामों का तत्काल विश्लेषण करें, ताकि कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जा सके।

यह प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी

- महीने में एक शिक्षक विद्यार्थी के घर जाएंगे, वहां का माहौल देखेंगे।

अभिभावकों को महीने में एक दिन स्कूल बुलाया जाएगा।

- पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल कराया जाएगा।

शिक्षकों को प्रतिदिन डेली डायरी लिखकर प्राचार्यों से चेक करवाना होगा।

- हर विषय की तकनीक की मदद से अलग प्रकार से पढ़ाई कराई जाएगी।

- मासिक टेस्ट अनिवार्य होगा।

- अभिभावकों का वाट्सएप ग्रुप बनेगा।

- गृह कार्य में अभिभावकों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे।

- विद्यार्थी से भी उनका लक्ष्य निर्धारित कराकर कक्षा में लगाया जाएगा।

10वीं में पास का प्रतिशत

2022 - 51 प्रतिशत

2023 - 68 प्रतिशत

2024 - 70 प्रतिशत

12वीं में पास का प्रतिशत

2022 - 48.05 प्रतिशत

2023 - 56.08 प्रतिशत

2024 - 73.08 प्रतिशत


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.