स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने निकले पिता-पुत्र:11 महीनों में 30 राज्यों की यात्रा कर पहुंचे भोपाल, राजस्थान में करेंगे समापन

Updated on 09-07-2025 03:22 PM

देश को विश्वगुरु बनाने और स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पिता-पुत्र की जोड़ी पिछले 11 महीनों से भारत भ्रमण पर है। इस दौरान वो 30 राज्य घूम चुके है और अब मध्यप्रदेश में है।

जयपुर के रहने वाले गोविंद छीपा अपने 7 साल के पुत्र सहज छीपा के साथ यात्रा पर है। बुधवार को वे अपनी "विवेकानंद ज्ञान ज्योति यात्रा" के तहत भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से संवाद कर नशा मुक्ति, शिक्षा, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बात की।

अगस्त 2024 को दिल्ली से हुई थी शुरुआत

पिता-पुत्र की इस यात्रा की शुरुआत 15 अगस्त 2024 को दिल्ली से हुई थी। यात्रा को दिल्ली के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह यात्रा आगामी 15 अगस्त 2025 को गुजरात और राजस्थान के अंतिम दौरों के साथ खत्म होगी।

राधा गोविंद का कहना है, “मैं जब भी गरीब बच्चों और नशे से जूझते युवाओं को देखता था, तो अंदर से व्यथित हो जाता था। तभी मैंने फैसला लिया कि देश के लिए कुछ करना है। मैं किसी संस्था या मिशनरी से नहीं जुड़ा हूं, क्योंकि मेरी सोच स्वतंत्र है।”

मिशन सिर्फ प्रचार नहीं, सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कदम

राधा गोविंद बताते हैं कि इस यात्रा का मकसद सिर्फ विचारों का प्रचार नहीं, बल्कि ग्रामीण स्तर पर जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता फैलाना है। वे अपने बेटे सहज के साथ गांव-गांव जाकर स्कूलों, चौपालों और सभाओं में लोगों से संवाद करते हैं। पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर विशेष रूप से लोगों को सचेत कर रहे हैं।

एक बच्चे की सोच, एक पिता का संकल्प – बन रही है राष्ट्रीय मिसाल

सात साल का सहज छीपा इस पूरी यात्रा में अपने पिता के साथ न केवल हर जगह जा रहा है, बल्कि बच्चों से संवाद भी करता है। राधा गोविंद ने बताया, “मेरा बेटा शायद भारत का पहला ऐसा बच्चा है जिसने इतनी लंबी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी की है। हम अपनी कार से अलग-अलग राज्यों और गांवों तक जाते हैं, लोगों से मिलते हैं और देश के लिए कुछ करने का संदेश देते हैं।”

साहस क्रांति और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

एक सफल व्यवसायी रह चुके राधा गोविंद अब पूरी तरह से देश सेवा को समर्पित हैं। वे कहते हैं कि "साहस क्रांति – एक सोच" और "हम आत्मनिर्भर फाउंडेशन" जैसे सामाजिक मंचों के माध्यम से जागरूकता फैलाना और जमीनी स्तर पर कार्य करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

1 लाख बच्चों को स्कूल से जोड़ने का संकल्प

इस अभियान के तहत राधा गोविंद ने 1 लाख बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया है। उनका लक्ष्य है कि भीख मांगने वाले, नशे के शिकार और बेसहारा बच्चों को स्कूल भेजा जाए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।

देशभर से मिल रहा समर्थन

इस यात्रा में प्रशासनिक विभाग, पुलिस विभाग और स्थानीय नागरिकों से उन्हें लगातार समर्थन मिला है। भोपाल में भी उनकी पहल को सराहा गया और कई युवा उनके साथ जुड़ने के लिए आगे आए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.