लिफ्ट में फंसा बेटा तो पिता को आया हार्ट अटैक:जनरेटर चालू कराने दौड़े, जमीन पर गिर पड़े; ​​​भोपाल की पॉश कॉलोनी में टहलने गए थे

Updated on 28-05-2025 12:43 PM

भोपाल के मिसरोद में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कॉलोनी में लाइट जाने से 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। यह देखकर उसके पिता को हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी आमोद शर्मा ने बताया कि घटना रॉयल फार्म विला कॉलोनी में रात करीब 11 बजे की है। यहां ऋषि भटनागर (51) परिवार के साथ टॉवर-1 के फ्लैट नंबर 307 में रहते थे। रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद ऋषि टहलने नीचे आए थे। उनके साथ 8 वर्षीय बेटा देवांश भी था।

थोड़ी देर बाद उन्होंने बेटे से कहा कि वह ऊपर चला जाए। देवांश जैसे ही लिफ्ट में पहुंचा, अचानक कॉलोनी की बिजली चली गई और वह लिफ्ट में फंस गया।

तेज घबराहट हुई, बेसुध हुए पुलिस ने कहा- बेटे को लिफ्ट में फंसा देख ऋषिराज घबरा गए। वे गार्ड रूम की ओर दौड़े ताकि जनरेटर चालू कराया जा सके। इसी दौरान उन्हें तेज घबराहट हुई और वे बेसुध होकर गिर पड़े। कॉलोनी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

हादसे के करीब तीन मिनट बाद कॉलोनी में बिजली बहाल हुई। लिफ्ट भी चालू हो गई और देवांश बाहर निकल आया।

इंश्योरेंस और प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे ऋषि इंश्योरेंस के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हर्षित 16 साल का है। पत्नी प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं।

लापरवाही के पहलुओं पर जांच जांच अधिकारी शर्मा के मुताबिक, प्राथमिक तौर पर मामला आकस्मिक मृत्यु का बताया जा रहा है, लेकिन लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.