8 साल के बच्चे की पिता ने की हत्या:मानसिक रोगी था बच्चा, थाने पहुंचकर पिता ने किया सरेंडर

Updated on 13-07-2024 01:01 PM

कोलार इलाके में मानिसक दिव्यांग बच्चे की उसके पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब बच्चे की मां छत पर किसी काम से गई तब पिता ने बच्चे का गला दबा दिया। जिसके बाद पिता ने खुद थाने में पहुंचकर सरेंडर किया। जिसके पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार बच्चे का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कोलार स्थित गणपति ऐनक्लेव के पास राधाकृष्ण कॉम्प्लेक्स में शबरी सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले अनिताभ (45) का बेटा आरव (8) पत्नी और सास के साथ रहते थे। सुबह करीब 6:30 बजे जब आरोपी की पत्नी छत पर किसी काम से गईं तो आरोपी ने बच्चे का गला घोंट दिया। जब पत्नी अपने काम खत्म करके वापस आईं तो देखा वह बेसुध है, वह तुरंत ही बच्चे को लेकर जेके अस्पताल गईं, जहां पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ सुबह करीब 9 बजे आरोपी अनिताभ भी कोलार पुलिस पहुंच गए, और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। फिर पुलिस ने अनिताभ के साथ पहले जेके अस्पताल पहुंची और वहां से शव को लेकर हमीदिया अस्पताल शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।

इसलिए की हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया कि आरव जिसकी उम्र आठ साल है, वह जन्म जात से ही मानिसक दिव्यांग है, जिसको लेकर वह अपनी जिंदगी भर जो भी पूंजी जमा कर पाए वह पूरी इलाज के खर्च कर चुके हैं। बच्चा मानिसक रूप से डिसेबल था हम मां बाप परेशान थे। घर में कोई भी करने वाला नहीं था। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। टीआई आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी अनिताभ 8 साल के बेटे को लेकर परेशान था। बेटे को खुद ही खाना-पीना जैसे सारे काम कराने पड़ते थे। उसके इलाज में काफी पैसा लगता था। सैलरी कम होने से बेटे का भरण-पोषण नहीं कर पाता था। इस वजह से वह तनाव में रहता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। इस मामले में शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.