भोपाल में महिला डॉक्टर की मौत पर पिता का दावा:सेक्स रैकेट चलाता था दामाद, बेटी खुलासा करती उससे पहले मार डाला

Updated on 23-03-2025 02:11 PM

भोपाल की महिला डॉक्टर का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। डॉक्टर का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर पर मिला था। एक तरफ पुलिस मामले को सुसाइड मानकर जांच कर रही है। टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की जांच तय करेंगे। शुरुआती जांच में केस सुसाइडल ही नजर आ रहा है। हालांकि, डॉक्टर के पिता विनोद चंद्र पांडे ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि बेटी को पति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल गई थी। वह इसका खुलासा करने वाली थी। इससे पहले ही उसे मार दिया गया। बेटी की मौत के बाद हमें दामाद की हकीकत पता चली है। अब लोग उसकी हरकतों की जानकारी दे रहे हैं। वह सरल स्वभाव की थी। पति को कभी रोकती-टोकती नहीं थी।

दामाद के क्लीनिक पर आते थे किन्नर डॉक्टर के पिता विनोद चंद्र पांडे ने कहा - दामाद कब आता, कब जाता, बेटी उससे ज्यादा मतलब नहीं रखती थी। इसके पीछे बेटी का एक ही मकसद था, परिवार में किसी प्रकार का कलेश न हो। लेकिन, दामाद के आचरण को लेकर उसे बड़ी जानकारी मिली थी। उसके क्लीनिक में अधिकांश किन्नर ही आते थे। दामाद अपने क्लीनिक में सेक्स रैकेट चलाता था इसलिए वह दूसरे पेशेंट से ज्यादा मतलब नहीं रखता था।

दामाद ने मुझसे बात की, बताए नुस्खे पिता विनोद चंद्र पांडे ने कहा कि आखिरी बार बेटी से मेरी गुरुवार की रात को 11:15 बजे बात हुई। तब मैने उसे पेट में दर्द की बात बताई। उसने मुझे एक दवा का नाम बताया और कहा कि इससे जल्द आराम मिल जाएगा। दामाद अभिजीत ने भी मुझसे उसी के फोन से बात की थी। उसने भी कुछ नुस्खे बताए थे।

इसके करीब एक घंटे बाद रिचा ने बेटे हिमांशु के मोबाइल फोन पर मैसेज किया। उसने केवल एक पिनकोड (पासवर्ड) सेंड किया था। तब बेटा इसे समझ नहीं सका। शुक्रवार को बेटी की मौत की सूचना मिली तब ध्यान दिया कि जिन नंबरों को सेंड किया गया, वह बेटी के मोबाइल का पासवर्ड है।

घर दिलाने के नाम पर मांगता था 3 करोड़ शनिवार को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में रिचा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान उसके साथी और रिश्तेदार मौजूद रहे। रिचा के पिता ने बताया कि दहेज में घर दिलाने के नाम पर दामाद तीन करोड़ रुपए की मांग भी करता था। मांग पूरी नहीं होने के कारण रिचा को परेशान करता था। अधिकांश देरी से घर लौटता था।

बिन बताए कई-कई दिनों के लिए गायब भी हो जाता था। शंका होने के बाद रिचा ने उसके संबंध में पड़ताल की, तब उसके संदिग्ध आचरण की चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। हालांकि, वह हमसे ज्यादा कुछ पति के संबंध में नहीं बताती थी। उसे लगता था कि बूढ़े मां-पिता को उसके कारण तनाव न हो।

बिस्तर पर मिले इंजेक्शन रिचा पांडे की लाश के करीब ही बेडरूम में पुलिस को इंजेक्शन मिले हैं। एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लेने के बाद पुलिस इसे सुसाइड का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि नव विवाहिता की मौत से जुड़ा केस होने के कारण आगे की जांच एसीपी करेंगे। परिजनों के बयानों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अंतिम संस्कार में ससुराल से कोई नहीं पहुंचा शनिवार दोपहर डॉक्टर रिचा का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान रिचा के मायके पक्ष के लोगों के साथ बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद थे। लेकिन उसके ससुराल से कोई नहीं आया। फोन पर भी किसी ने खबर नहीं ली। मौत की पुष्टि होते ही उसका पति अंडर ग्राउंड हो चुका है। हालांकि रिचा की मां रेनू पांडे ने बताया कि दामाद को तलाश कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

दिसंबर में थी लव मैरिज रिचा और अभिजीत ने चार महीने पहले लखनऊ में 4 दिसंबर को लव मैरिज की थी। हालांकि यह शादी दोनों ही परिवारों की सहमति से हुई थी। दहेज में सभी जरूरी दान दहेज दिया गया था। रिचा के पिता ने यहां तक कहा कि उन्हें दामाद के बीडीएस होने पर भी शंका है।

उन्हें शक है कि उसकी डिग्री फर्जी है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। वह डेंटिस्ट क्लीनिक की आड़ में डर्मेटोलॉजिस्ट के तौर पर स्किन और हेयर सहित बॉडी के संवेदनशील अंगों का इलाज करने का काम करता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.