दबंगों का खौफ, मेडिकल कराने के बाद भी घायलों को साढ़े तीन घंटे अस्पताल में रोककर रखना पड़ा

Updated on 01-04-2024 12:34 PM
 भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान और उसके साथियों ने शनिवार रात एक बाइक सवार के साथ सरेराह मारपीट की थी। युवक जब जान बचाने एक रेस्टोरेंट में घुसा तो उसे बचाने के लिए आगे आई रेस्टोरेंट संचालिका और उसके पति को भी अभिज्ञान और उसके दोस्तों ने बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान कुछ युवतियों के साथ भी लगातार गाली-गलौज करने की बात सामने आई है। पुलिस ने पहले घायलों की रिपोर्ट पर मंत्रीपुत्र अभिज्ञान पर प्राथमिकी दर्ज की, वहीं बाद में अभिज्ञान की ओर से भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई।

थाने में हमला होने की थी आशंका

मंत्री पुत्र एवं साथियों की ओर से मारपीट में घायल चार लोगों को उपचार कराने पुलिस जेपी अस्पताल ले गई थी। इधर, बेटे के थाने पहुंचने की सूचना मिलने पर मंत्री पटेल भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे। मेडिकल होने के बाद पुलिस जब उन्हें वापस थाने लाने की तैयारी कर रही थी, तभी थाने से पहुंची सूचना के बाद पुलिस ने फरियादियों को अस्पताल में ही रोक लिया।

दरअसल आशंका जताई गई थी कि थाने में उन पर फिर हमला हो सकता है। यही वजह है कि मंत्री और उनके समर्थकों के जाने के बाद घायलों को लेकर रात एक बजे पुलिस थाने पहुंची। इस मामले में पुलिस ने उभयपक्षीय केस दर्ज किया है। साथ ही मंत्री द्वारा बेटे के साथ थाने में मारपीट करने का आरोप लगने के बाद एक एसआइ सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज भी आए सामने

शाहपुरा थाना इलाके में त्रिलंगा स्थित अम्मा-बाबूजी रेस्टोरेंट के सामने मंत्री पुत्र ने अपने साथियों के साथ जमकर आतंक मचाया था। इस मामले में शनिवार रात एक बजे रेस्टोरेंट संचालिका अलिसा सक्सेना की शिकायत पर अभिज्ञान व अन्य के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। प्रशांत द्विवेदी की शिकायत पर रेस्टोरेंट संचालक व अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मारपीट के दौरान के सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुए, जिसमें युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

मंत्री का बेटा हूं, तुझे सस्पेंड करा दूंगा

मारपीट का शिकार बने विवेक सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक सोनू मार्टिन के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सोनू की पत्नी अलिसा और कुक सीताराम को भी चोट लगी थी। सभी लोग शिकायत करने थाने पहुंचे थे। उन्हें मेडिकल के लिए जेपी अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही थी, तभी अभिज्ञान ने थाने पहुंचकर अलिसा और उनके पति से गाली-गलौज करना शुरू कर दी। पुलिस ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो अभिज्ञान ने बोला तुम कौन? मंत्री का बेटा हूं तुझे सस्पेंड करवा दूंगा।

रात साढ़े नौ बजे मेडिकल होने के बाद वापस थाने जाने की तैयारी चल रही थी, तभी थाने से पुलिसकर्मी के पास फोन पर सूचना आई कि अभी उन लोगों को थाने मत लाना यहां काफी लोग मौजूद हैं। इसके बाद उन लोगों को रात एक बजे थाने लाया गया। उसके बाद शिकायत दर्ज की गई। उधर, मामले में पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने शाहपुरा थाने के एसआइ जयसिंह, एएसआइ कन्हैयालाल, आरक्षक आशीष त्यागी एवं नरेश गुर्जर को निलंबित कर दिया है। इस मामले में पक्ष जानने के लिए लगातार दूसरे दिन मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से संपर्क के प्रयास किए गए लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.