नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का भय

Updated on 07-12-2021 06:59 PM

भोपाल कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन या फिर इसके चलते जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे चालान का भय कहें पर पिछले कुछ दिनों में मास्क की बिक्री में खासा इजाफा हो चुका है। विशेषकर थ्री लेयर मास्क की पिछले पांच दिन में 70 फीसदी तक बिक्री बढ़ चुकी है। आलम यह है कि कई फुटकर दुकानदार तो अभी से मास्क का स्टॉक करने में जुट गए हैं।

यही कारण है कि थ्री लेयर मास्क के 50 पीस का 80 रुपए वाला बॉक्स बाजार में अब 90 से 100 रुपए के बीच बिकने लगा है। इसके साथ ही कपड़े के मास्क की भी पूछ-परख होने लगी है। वहीं सैनिटाइजर खरीदने भी लोग पहुंचने लगे हैं हालांकि अभी इसकी बिक्री सामान्य बताई जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर में भरपूर मात्रा में मंगाए गए सैनिटाजर का अभी भी स्टॉक मौजूद है।

50 पीस का प्रो थ्री लेयर मास्क का बॉक्स पहले 90 रुपए का था, जो अब 100 से 120 रुपए का बिक रहा है। फुटकर बाजार में एक मास्क 10 से 15 रुपए बेचा जा रहा है। 50 पीस क्यूरा थ्री लेयर मास्क 80 रुपए का था, जो अब 90 रुपए का बिक रहा है। फुटकर बाजार में एक मास्क 5 से 10 रुपए बेचा जा रहा है।

25 से 30 हजार मास्क बिक गए थे

सर्जीकल आयटम के कारोबारियों ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर बाजार पर दिखने लगा है। यही कारण है कि पिछले पांच दिनों में मास्क की बिक्री काफी बढ़ चुकी है। लोग इनका स्टॉक भी करने लगे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रोजाना 25 से 30 हजार मास्क की बिक्री हुई थी। जो मास्क का बॉक्स अभी 100 से 120 रुपए बिक रहा है उस समय 150 रुपए तक बिक गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.