फेडरेशन ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र:कहा-भंडारण शुल्क की वसूली के लिए कार्पोरेशन में करें प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति

Updated on 03-01-2025 12:15 PM

मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन का अन्य संस्थाओं पर 3100 करोड़ रुपए भंडारण शुल्क बकाया है। जिसकी वसूली नहीं हो पा रही है। इस कारण कार्पोरेशन के कर्मचारियों को वेतन देने और अन्य प्रासंगिक व्यय में आ रही दिक्कत ने कर्मचारियों को चिंता में डाल दिया है। इसलिए वे कार्पोरेशन में भंडारण शुल्क वसूलने के लिए प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति चाहते हैं।

सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन एमपी के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी ने प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखा है कि कार्पोरेशन की लंबित वसूली कराने और भविष्य में भी वसूली होती रहे इसलिए कार्पोरेशन में प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए। वाजपेयी ने कहा कि ऐसा नहीं किया, तो कार्पोरेशन के हालात भी राज्य सड़क परिवहन निगम जैसे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्पोरेशन पिछले 3 साल से भंडारण शुल्क नहीं वसूल पा रहा है। जिससे स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन पर करीब 2300 करोड़, विपणन संघ पर करीब 450 करोड़, नाफेड एवं अन्य जमाकर्ताओं पर करीब 350 करोड़ रुपए बकाया हो गया है। यदि अब भी भंडारण शुल्क की वसूली में कोताही बरती गई, तो वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन बड़े घाटे में चला जाएगा, जिसका नतीजा सरकार और कर्मचारी हित में नहीं रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.