महिला दंत चिकित्सक ने पति को फोन कर कहा 'अलविदा' और लगा ली फांसी

Updated on 13-09-2023 01:27 PM

भोपाल । गांधी नगर के द्वारिका धाम कालोनी में रहने वाली दंत चिकित्सक जूही कपूर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। यह कदम उठाने से पहले उन्होंने अपने पति को फोन किया और उन्हें अलविदा कहते हुए कहा कि मैं जान देने जा रही हूं। जब तक वह घर पहुंचे , तब तक देर हो चुकी थी। घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। पुलिस को महिला का एक सुसाइड नोट मिला है कि उसमें जान देने का कारण तनाव को बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के वक्त बच्चे गए थे स्कूल

गांधी नगर थाना प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि द्वारिका धाम में जूही कपूर अपने पति ऋषि कपूर के साथ रहती थी। पति भी दंत चिकित्सक हैं। करीब 11 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो 10 और छह वर्ष के दो बच्चे हैं। मंगलवार दोपहर में बच्चे स्कूल गए थे और डा ऋषि कपूर बाहर थे। दोपहर में उनके पास पत्नी को फोन आया और उसने खुदकुशी करने की बात कही यह सुनकर वह बदहवास हालत में तुरंत घर की तरफ भागे। जहां पहुंचने पर पत्नी फांसी पर लटकी मिली। घर के दरवाजे खुले थे। बाद में उन्होंने गांधीनगर पुलिस को सूचना दी।


सुसाइड नोट में यह लिखा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक सुसाइड नोट बरामद किया। वह इंग्लिश में था। सुसाइड नोट में जूही कपूर ने अपने पति के लिए लिखा था कि आपने मुझे काफी खुशहाल जिंदगी दी, लेकिन मैं अंदर से काफी टूट चुकी हूं और तनाव से गुजर रही हूं। पुलिस मामले में स्वजन के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.