शेयर में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला जालसाज ने 82 लाख रुपये ठगे, प्रकरण दर्ज

Updated on 12-12-2023 11:48 AM
भोपाल। राजधानी की अंसल प्रधान कालोनी में रहने वाली एक महिला से हैदराबाद की महिला जालसाज ने 82 लाख रुपये की ठगी कर दी। इसके लिए उसने उसे शेयर बाजार में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया था। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत शाहपुरा थाना में की थी। पुलिस ने जांच के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपित महिला की तलाश शुरू कर दी है।


सेमिनार में हुई थी मुलाकात

पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय पूजा सक्सेना अंसल प्रधान कालोनी दानापानी रोड पर रहती हैं। वह गृहिणी हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह शेयर मार्केट के जरिये लाभ कमाना चाहती थीं। इस दौरान उन्होंने एक शेयर बाजार की वेबसाइट तलाशी, जहां हैदराबाद निवासी पद्मा बाबू नामक महिला के बारे में जानकारी मिला। वहीं शेयर मार्केट के ब्रोकरों की एक ट्रेनिंग क्लास में भी उन्हें जालसाज महिला मिली। इस दौरान उनकी बातचीत हुई तो पद्मा बाबू ने पूजा को शेयर मार्केट में होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी और कहा कि यदि आप शेयर मार्केट में रुपये निवेश करती हो तो बदले में पांच फीसदी लाभ दूंगी।

रिश्तेदारों की रकम भी लगाई

उसके झांसे में आकर पूजा ने पहली बार अप्रैल 2022 में निवेश किया। उन्हें निवेश के बदले पांच फीसदी लाभ पद्मा बाबू ने दिया। इसके बाद पूजा को उस पर भरोसा हो गया। धीरे-धीरे पूजा ने अपने रिश्तेदारों से कहकर भी कुल 82 लाख रुपये पद्मा को दे दिए। इतनी बड़ी रकम हाथ लगने के बाद पद्मा ने उनसे दूरी बना ली और अब वह न तो पैसे लौटा रही है और न ही लाभ का हिस्सा दे रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.