कमला नेहरू अस्पताल में टूटे बेड से गिरी महिला मरीज, सिर में चोट लगने से मौत, स्वजन ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Updated on 28-02-2024 11:59 AM
भोपाल। गैस राहत विभाग के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कहलाने वाले कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला की बेड से गिरकर मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि महिला जिस बेड पर थी, वो टूटा हुआ था। उससे उठते समय महिला गिर गई और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के दौरान वहां न डाक्टर थे, न ही कोई वार्ड बाय। अगर समय पर इलाज मिल जाता तो महिला मरीज की जान बच सकती थी। घटना 22 फरवरी की रात की है। अस्पताल में लापरवाही की स्थिति यह है कि अब भी उस बेड को वार्ड से हटाया नहीं गया है। अब इस बेड पर कोई दूसरा मरीज भर्ती है।

सांस लेने में तकलीफ की वजह से भर्ती थी महिला

जानकारी के मुताबिक जेपी नगर की रहने वाली 60 वर्षीय जीनत बी को सांस लेने में तकलीफ के चलते 22 फरवरी को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीनत की बेटी शबाना ने बताया कि रात में वहां मां के साथ उनके पिता रुके थे। रात करीब दो बजे जीनत वाशरूम जाने के लिए उठी। उठने के लिए उसने जैसे ही बेड की साइड रेलिंग का सहारा लिया तो उसका लाक खुल गया और वह पलंग से नीचे गिरी। इस दौरान पिलर से सिर टकराने की वजह से उसे गंभीर चोट भी आई।

रात में नहीं लगते टांके

शबाना ने आरोप लगाया कि घटना के समय वार्ड में न कोई डाक्टर था न ही कोई वार्ड बाय था। पिता काफी देर तक परेशान होते रहे। करीब आधे घंटे बाद कोई वार्ड बाय आया तो उसने बताया कि रात में टांके नहीं लगाए जा सकते, इसलिए मरीज को हमीदिया अस्पताल ले जाएं। लेकिन मरीज की स्थिति ऐसी नहीं थी कि उन्हें उठाकर हमीदिया तक ले जाया जा सके। मरीज की बिगड़ती हालत देखकर वार्ड बाय किसी जूनियर डाक्टर को लेकर आया। जब तक डाक्टर आए, तब तक जीनत की मृत्यु हो चुकी थी।

गैस पीड़ित संगठन द्वारा मामला सामने आया

मरीज की मौत के बाद स्वजन डेड बाडी घर ले आए। मंगलवार को जब संभावना ट्रस्ट से मरीज का हाल जानने के लिए परिजनों को काल किया तो उन्होंने घटना की जानकारी दी। इसके बाद गैस पीड़ित संगठनों ने मामले को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

अधिकारियों को जानकारी नहीं

मामले में गैस राहत विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। विभाग के सीएमओ डा. एसएस राजपूत का कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, अस्पताल अधीक्षक ही कुछ बता पाएंगे। वहीं अस्पताल अधीक्षक डा. संजय जैन का कहना है कि वे उस दौरान बाहर थे, इसलिए घटना के बारे मे जानकारी नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.