मप्र में फेंगल तूफान हुआ कमजोर, अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत

Updated on 06-12-2024 11:53 AM
भोपाल : फेंगल तूफान काफी कमजोर पड़ गया है, लेकिन उसके असर से हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है। इस वजह से फिलहाल मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई है। इसी क्रम में गुरुवार को रात का सबसे कम 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। दिन का सबसे अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में रिकार्ड किया गया।

ठंड के आसार नहीं

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी कड़ाके की ठंड के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। तूफान फेंगल कमजोर पड़ने के बाद अब पूर्व-मध्य अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। हालांकि दिन के तापमान में प्रदेश के अधिकतर जिलों में बढ़ोतरी हुई है।

वर्षा होने के आसार

सात दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी एवं वर्षा होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। उसके पूर्व मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.