इंदौर में निगमकर्मी-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में मारपीट:बहस के बाद सड़क पर लाठी-डंडे चले

Updated on 25-12-2024 01:22 PM

इंदौर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम के वाहनों में तोड़फोड़ भी की। मामला बुधवार सुबह करीब 10 बजे का है।

जानकारी के मुताबिक, निगम का अमला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। यहां बनी गौशाला को तोड़कर निगमकर्मी गायों को गाड़ियों में भरकर ले जा रहे थे। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने गायों को ले जाने के तरीके पर आपत्ति जताई। निगमकर्मियों ने विरोध किया तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

नगर निगम के तीन कर्मचारी घायल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होने की सूचना पर पुलिस पहले से ही मौके पर थी। पुलिस ने बजरंग दल और निगमकर्मियों को अलग कराया। फिलहाल, बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारकापुरी थाने और नगर निगम के हवा बंगला जोन कार्यालय पर इकट्‌ठा हो रहे हैं।

नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल ने बताया कि मारपीट में निगम के तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए निगम कमिश्नर से बात करके कदम उठाया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.