बंदरों की लड़ाई ने करा दिया वंदे भारत ट्रेन को लेट

Updated on 13-11-2024 12:39 PM

ग्वालियर। हेतमपुर-धौलपुर के बीच चंबल नदी के पुल पर बंदरों की लड़ाई के चलते ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन ट्रिप हो गई। बंदरों का झुंड लड़ते हुए ओएचइ लाइन के नजदीक पहुंच गया और एक बंदर लाइन को छूता हुई नीचे जा गिरा।


इसके चलते लाइन बंद हो और वंदे भारत एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, आगरा-झांसी पैसेंजर ट्रेनें ट्रैक पर ही रुक गईं। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को ठीक किया गया।


इस बीच डाउन ट्रैक और थर्ड लाइन से ट्रेनों को निकाला गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 3:45 बजे हेतमपुर-धौलपुर के बीच चंबल नदी के पुल पर बंदरों का एक झुंड आपस में लड़ गई। ओएचई के ठीक ऊपर बंदरों लड़ रहे थे। एक बंदर ओएचई को छूते हुए नीचे की तरफ गिरा। इससे ओएचई ट्रिप हो गई। इसके चलते नई दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रोक दिया गया।


इस ट्रेन के पीछे निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस, आगरा-झांसी एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। दस मिनट तक ट्रेनें खड़ी रहीं। फिर ट्रेनों को तीसरी रेल लाइन और डाउन लाइन से होकर गुजारा गया।


शाम 5:10 बजे ओएचई चालू हो सकी। इसके चलते वंदे भारत एक्सप्रेस 49 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 1:25 घंटे और आगरा-झांसी पैसेंजर लगभग दो घंटे की देरी से ग्वालियर आ सकीं।


निजी फाइनेंस कंपनी में 18 लाख का गबन करने वाला कर्मचारी पकड़ा

  • निजी फाइनेंस कंपनी से 18 लाख का गबन करने वाले ठग को थाटीपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। सिरोल थाना क्षेत्र मेहरा में स्थित संपदा स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी में 18 लाख का गबन करने की शिकायत कंपनी के अधिकारी देवी प्रसाद ने की थी।
  • उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने चोर को खोजना शुरू कर दिया। मामले की जांच में पता चला कि कंपनी में वसूली और पैसे जमा करने वाले चंद्रकांत सिरोलिया ने ही पैसों की गड़बड़ी की है। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.