आरजीपीवी में हुई मारपीट,2 छात्र 6 माह के लिए निलंबित

Updated on 07-08-2025 06:29 PM

राजधानी भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में छात्रावास में हुई मारपीट और रैगिंग के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। यूजीसी एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन को दर्ज शिकायत और जांच के बाद कुल 8 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

2 अगस्त की रात करीब 10 बजे यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के बाल्टिक हॉस्टल और स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (एसओए) हॉस्टल के छात्रों में कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। विवाद की शुरुआत एक फोन कॉल पर हुई थी। आरोप है कि फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों हॉस्टलों के छात्र डंडे और लोहे की रॉड लेकर आमने-सामने आ गए। इस झगड़े में कई छात्र घायल हुए, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

मारपीट का वीडियो भी सामने आया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। 3 अगस्त को यह शिकायत यूजीसी एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन को मिली, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। 5 और 6 अगस्त को एंटी-रैगिंग समिति की बैठक हुई। समिति ने दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की।

6 छात्रों को हॉस्टल से निकाला गया 6 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि इन्हें चेतावनी पत्र जारी किया जाए और अभिभावकों से शपथ-पत्र (एफिडेविट) लिया जाए कि छात्र भविष्य में अनुशासनहीनता में शामिल नहीं होंगे। शपथ-पत्र जमा करने के बाद ही इन छात्रों को नवंबर-दिसंबर 2025 की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दी जाएगी। इनमें आदर्श पांडे (B.Tech, द्वितीय वर्ष), प्रवीण कुमार सिंह (B.Tech, द्वितीय वर्ष), राजीव पांडे (B.Tech, द्वितीय वर्ष), आर्यन चौरसिया (B.Arch, पांचवां वर्ष), देव शर्मा (B.Arch, पांचवां वर्ष) और प्रद्युमन सोनी (B.Arch, पांचवां वर्ष) शामिल हैं।

2 छात्रों पर सबसे सख्त कार्रवाई गुरप्रीत सिंह (B.Arch, पांचवां वर्ष) और देव दहिया (School of IT, द्वितीय वर्ष), दोनों को संस्थान से 6 माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही हॉस्टल से निकालना और गुरप्रीत सिंह का परीक्षा परिणाम रोके जाने का निर्णय लिया गया है।

चाकू से हमले का आरोप भी सामने आया जांच के दौरान एक छात्र ने आरोप लगाया कि विवाद के समय उस पर चाकू से हमला हुआ था, जिससे उसके पेट पर खरोंच आई। उसने दावा किया कि समय रहते पीछे हट जाने के कारण उसकी जान बच गई।

प्रशासन का सख्त संदेश आरजीपीवी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की रैगिंग, हिंसा या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर भविष्य में और कड़ी कार्रवाई हो सकती है। साथ ही हॉस्टल में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.