फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच 7 दिन से बंद:छात्रों ने किया हंगामा, थाने में की शिकायत; फीस हड़पने का लगाया आरोप

Updated on 15-12-2024 02:09 PM

इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) की तैयारी कराने वाली दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच 7 दिन से बंद हैं। यहां कोई फैकल्टी पढ़ाने नहीं आ रही हैं।

इसे लेकर शनिवार को 25 से ज्यादा छात्रों ने हंगामा किया और एमपी नगर थाने में शिकायत की। उन्होंने कोचिंग के संचालक के खिलाफ फीस के रुपए हड़पने के आरोप लगाए। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

इधर, कोचिंग के एक फैकल्टी ने बताया कि यहां पढ़ाने वाले टीचर्स का सैलरी को लेकर इश्यू चल रहा था। वे पढ़ाने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने किसी दूसरे ग्रुप को जॉइन कर लिया है। दिल्ली से हमारी टीम आ रही है। सोमवार तक सब ठीक हो जाएगा।

भोपाल ब्रांच में करीब 700 छात्रों का एडमिशन दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच मे करीब 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन है। प्रति स्टूडेंट डेढ़ से 3 लाख रुपए फीस ली जाती है। उधर, ये मामला भोपाल कलेक्टर तक भी पहुंचा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर पर एक्शन लिया जाएगा। बच्चों की फीस वापस कराने के प्रयास करेंगे।

टीआई जयहिंद शर्मा ने बताया कि

QuoteImage

छात्रों ने शिकायती आवेदन सौंपा है। इसमें फिटजी कोचिंग के संचालक पर फीस के नाम पर करोड़ों रुपए गबन करने की बात लिखी है। इसी साल जुलाई और अगस्त में सैकड़ों छात्रों से एक मुश्त फीस जमा करा ली गई थी। जबकि कुछ छात्रों से मंथली और पार्ट पेमेंट ली गई थी। आरोपों की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

QuoteImage

कोचिंग सेंटर की सफाई- टीचर्स नहीं आ रहे फिटजी कोचिंग की ओर से फैकल्टी केके पांडेय ने बताया कि टीचर्स का सैलरी को लेकर इश्यू था। इस वजह से वे कोचिंग नहीं आ रहे थे। वो दूसरे ग्रुप के साथ जुड़ गए। उनके साथ कुछ बच्चे भी चले गए। कुछ स्टूडेंट्स जाना नहीं चाह रहे हैं। जो नहीं जाना चाह रहे हैं वो असमंजस की स्थिति हैं कि हम क्या करें। जो पैसे जमा किए हैं उसका क्या होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.