निगम-मंडल और बीजेपी कार्यकारिणी पर अंतिम दौर की चर्चा:सीएम हाउस में मोहन, हेमंत, हितानंद के बीच हुई बैठक

Updated on 21-08-2025 11:36 AM

मप्र में लंबे समय से राजनीतिक पुनर्वास के लिए दौड़भाग कर रहे नेताओं के लिए जल्द ही अच्छी खबर आने वाली है। प्रदेश के निगम, मंडल, और बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर चल रहा मंथन अंतिम दौर में हैं। सीएम हाउस में बुधवार देर शाम सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंड़ेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच बैठक हुई।

छत्तीसगढ़-हिमाचल की कार्यकारिणी घोषित हुई बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भी मंथन चल रहा है। मप्र के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी पिछले हफ्ते घोषित हो चुकी है। इधर हिमाचल प्रदेश में भी प्रदेश टीम घोषित हो चुकी है। मप्र की भी टीम जल्द घोषित हो सकती है।

संगठन में नए चेहरों को मौका लंबे समय से बीजेपी के संगठन में पदों पर काम कर रहे नेताओं के बजाए टीम हेमंत में नए चेहरों को मौका मिलेगा। या फिर जो पर्दे के पीछे रहकर महत्वपूर्ण काम करने वाले नेताओं को प्रदेश की टीम में जगह मिलेगी।

मंत्री का दर्जा पाने वालों को संगठन में मौका नहीं जिन नेताओं को निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण में मंत्री का दर्जा देकर शामिल किया जाएगा। उन नेताओं को पार्टी के संगठन में पद नहीं दिए जाएंगे। ये कवायद एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मुले को अमल में लाने की कोशिश होगी।

इस महीने के अंत तक जिलों की टीमें होंगी घोषित इसी महीने के अंत तक मप्र के सभी संगठनात्मक जिलों में बीजेपी की जिला कार्यकारिणी घोषित होनी है। जिलों में कार्यकारिणी गठन के लिए प्रदेश स्तर से पर्यवेक्षक भेजकर नाम प्रदेश स्तर तक मंगाए जा चुके हैं। इस बार जिला कार्यकारिणी में विधायकों और हारे हुए विधानसभा प्रत्याशियों की पसंद को भी महत्व दिया जाएगा।

ब्यूरोक्रेट्स के पास हैं निगम मंडलों के प्रभार मप्र में 48 निगम, मंडल और प्राधिकरण हैं, जिनमें राजनीतिक नियुक्तियां की जाती हैं। अभी इनके चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का प्रभार संबंधित विभाग के मंत्री, एसीएस या प्रमुख सचिवों के पास है। प्रदेश के पांच पूर्व मंत्री ऐसे हैं जिनका निगम मंडलों में अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है, इनमें कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत, उमाशंकर गुप्ता, अरविंद भदौरिया, कमल पटेल और अंचल सोनकर के नाम शामिल हैं। वहीं विधायकों में यशपाल सिसौदिया, ध्रुव नारायण सिंह, केके त्रिपाठी, राकेश गिरी और दिलीप शेखावत के नामों पर भी विचार किया गया हैं। भाजपा में संगठन मंत्री के रूप में काम कर चुके शैलेंद्र बरुआ, विजय दुबे, आशुतोष तिवारी, श्याम महाजन, केशव भदौरिया और जयपाल चावड़ा भी निगम मंडल में पद के दावेदार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.