महाकुंभ में जाने से पहले हालात पर नजर रखें, सामान्य होने पर ही करें यात्रा... एमपी के सीएम की लोगों से अपील

Updated on 19-02-2025 12:37 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार प्रयागराज महाकुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था कर रही है। महाकुंभ यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमावर्ती जिला कलेक्टर को सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले भीड़ और जाम की स्थिति पर नजर बनाए रखें और आवागमन के रास्तों की जानकारी पहले से ही जुटा लें। अगर यात्रा असुविधाजनक हो, तो यात्रा कुछ दिन के लिए स्थगित करें और मार्ग ठीक होने पर ही आगे बढ़ें।

मुख्य सचिव ने भी की अधिकारियों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यद्यपि सरकार श्रद्धालुओं के लिए सभी चौक-चौबंद व्यवस्था कर रही है, तथापि श्रद्धालु कुछ जरूरी सामान साथ लेकर भी चलें, जिससे अगर रास्ते में कहीं रुकना पड़े, तो किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इधर, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी महाकुंभ को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

ग्वालियर: पैसेंजर ट्रेनें की रद, प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर भी रोक

  • इस बीच, ग्वालियर से खबर है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे से सबक लेते हुए अब रेलवे ने स्टेशन पर भीड़ कम करने की कवायद शुरू की है। इसके तहत छोटे शहरों से ग्वालियर को जोड़ने वाली पैसेंजर ट्रेनों का रद करने के साथ ही मंगलवार से प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर भी 28 फरवरी तक रोक लगा दी है
  • रेलवे ने 28 फरवरी तक ट्रेन क्रमांक 51887-51888 ग्वालियर-इटावा पैसेंजर, ट्रेन क्रमांक 51889-51890 ग्वालियर-भिंड पैसेंजर, ट्रेन क्रमांक 12197-12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी, ट्रेन क्रमांक 64633-64634 ग्वालियर-इटावा पैसेंजर के अलावा कैलारस तक जाने वाली मेमू ट्रेन को भी रद कर दिया है।
  • वहीं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा तक जानी वाली ट्रेन क्रमांक 11901-11902 और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से इटावा को जाने वाली ट्रेन क्रमांक 11903-11904 को भी रद कर दिया।
  • इन ट्रेनों के जरिए इटावा, भिंड के साथ ही जौरा, कैलारस की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में ग्वालियर पहुंच रहे थे। मंगलवार को इन ट्रेनों के रद रहने से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.