लाड़ली बहना योजना बंद होने के बयान को लेकर संजय राउत पर FIR, सीएम मोहन का भी करारा जवाब

Updated on 10-10-2024 11:48 AM

 भोपाल। शिवसेना उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के विरूद्ध भोपाल में एफआइआर दर्ज की गई है। उन्होंने पिछले दिनों मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना बंद होने को लेकर बयान दिया था। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुषमा चौहान ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद राउत पर मामला दर्ज किया गया है।


सीएम मोहन का करारा जवाब


महाराष्ट्र के शिवसेना नेता(उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने करारा जवाब दिया है। यादव ने कहा, संजय राउत जरा मध्य प्रदेश आकर देखें। जब से लाड़ली बहना योजना आरंभ हुई है, तब से लगाातार हर महीने प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में सम्मान की यह राशि भेजी जा रही है।


महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में हार के भय से उद्धव की पार्टी बहनों को बरगलाना चाहती है, बहनें ही इसका उत्तर देंगी। दरअसल, राउत ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बहनों को अब इस योजना के पैसे नहीं मिल रहे हैं।


महिला मोर्चा का विरोध


राउत के इसी बयान को लेकर पहले महिला मोर्चा ने जमकर विरोध किया, उन्होंने कहा कि बहनों के बीच लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना को लेकर संजय राउत अफवाह फैला रहे हैं, ताकि प्रदेश की बहनें आंदोलित हो जाएं और उपद्रव करें। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने बीएनएस की धारा 353 (2) एवं 356 (2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।


हार के डर से शिवसेना


लाड़ली बहना योजना बंद होने को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत (उद्धव ठाकरे गुट) के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ प्रदेश की हितग्राही लाड़ली बहनों के खातों में राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है, लेकिन हार के डर से शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।


यादव ने कहा कि यह नारी सशक्तिकरण की योजना है, जिसे हम बंद करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी योजना के तहत बहनों के जीवन में बेहतरी हो।


एक्स पर दिनभर छायी रही लाड़ली बहना शक्ति पोस्ट


सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की पोस्ट दूसरे नंबर पर दिनभर ट्रेंड करती रही। लाड़ली बहना शक्ति नामक शीर्षक से जारी इस पोस्ट में हजारों लोगों ने शिवसेना नेता संजय ठाकरे के बयान की आलोचना भी की।


भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने एक्स पर कहा कि जाको प्रभु तरुण दुख देही। ताकि मति पहले हर लेही। संजय राउत ने नवरात्र में मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को अपमानित करने उनका मजाक बनाने का कार्य किया है। इस शक्ति से छेड़छाड़ का करारा जवाब महाराष्ट्र की स्त्री शक्ति देगी।


चुनाव से पहले ही हार मान ली


संजय राउत ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि संजय राउत का बयान चुनाव से पहले ही हार मानने वाला है। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव अभी घोषित हुए नहीं हैं और हरियाणा के परिणाम देखकर राउत ने अनुमान लगा लिया कि उनकी पार्टी का भी यही हाल होना है।

अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के जीवन में इस योजना ने चमत्कारिक बदलाव लाए हैं, महाराष्ट्र में भी यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.