सड़क किनारे से आर.ओ कैन में पानी भरने पर एफआईआर दर्ज

Updated on 06-12-2021 05:40 PM

भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर खाद्य ओषधि का अमला आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध जिले में लगातार कठोर कार्रवाई कर रहा है। इसी तारतम्य में सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज धाकड द्वारा  कोलार क्षेत्र में आर. कैन को सड़क किनारे लीकेज पानी से भरते हुए वीडियो में दिखने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोलार थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।  

आवेदन पत्र के साथ एक डीबीडी एवं फेस बुक पोस्ट की रंगीन पेज की कापी संलग्न है जिसके अनुसार 04 दिसम्बर 21 को प्रसारित हो रहे एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से मामला संज्ञान में आया था। कोलार क्षेत्र में किसी स्थान पर दो व्यक्तियों के द्वारा आर. चिल्ड कैन के रूप में बाजार में विक्रय किये जाने वाले पानी के डिब्बों को सड़क के किनारे फूटे हुये पाइप से निकलने वाले पानी से भरा जा रहा है।

जिस पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 269 में कोलार थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। संबंधित व्यक्ति की जानकारी एकत्रित की जा रही है। वीडियो फुटेज में दिखाई देने वाले 02 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.