हड़ताल खत्म नहीं की तो एस्मा के तहत एफआईआर की चेतावनी

Updated on 10-09-2021 05:18 PM
भोपाल  । राजधानी में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के दूसर दिन गांधी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को कॉलेज प्रबंधन ने जीएमसी के 12 पदाधिकारियों को हॉस्टल खाली करने का नोटिस भेज दिया है। साथ ही जूनियर डॉक्टरों को गुरुवार रात तक हड़ताल वापस नहीं लेने पर एस्मा के तहत एफआईआर की चेतावनी दी है। जीएमसी के डीन डॉक्टर जितेन शुक्ला ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पताल में कोई सेवाएं प्रभावित नहीं हुई है।
 सीनियर रेजिडेंट और वरिष्ठ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 100 से ज्यादा डॉक्टरों को आसपास के जिलों, मेडिकल कॉलेज से बुलाया जा रहा है। इसमें 40 ने ज्वाइन भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि हमने जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के 12 पदाधिकारियों को हॉस्टल खाली करने का नोटिस दे दिया है। इसके अलावा जूडा को गुरुवार रात तक हड़ताल खत्म करने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर एस्मा के तहत जूडा के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। सभी हड़ताली पीजी छात्रों के एडमिशन और रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की कार्रवाई करने के लिए अनुशासन समिति को अनुशंसा की जाएगी।
वार्डों में मरीज हो रहे परेशान
जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से सीनियर रेजिडेंट और दूसरे डॉक्टरों की वार्ड में ड्यूटी लगाई गई है। हमदिया अस्पताल के सर्जिकल वार्ड-2 में पहले जूनियर डॉक्टरों के सवाएं देने पर 5 से 6 डॉक्टर एक साथ रहते थे। अब सिर्फ दो डॉक्टरों के भरोसे पूरा वार्ड है। ऐसे में डॉक्टर सभी मरीजों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। यहीं हालात दूसरे वार्डों में भी है।
120 जूनियर डाक्टर्स दे रहे हैं सेवाएं
कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि हड़ताल में सभी पीजी छात्र शामिल नहीं हैं और अब भी 120 छात्र हमीदिया अस्पताल में पहले की तरह सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि यह हड़ताल एक गुट द्वारा एस्मा लागू होने के बाद की जा रही है जो पूर्णत: अवैद्यानिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.