शहर की 92 अवैध कालोनियों पर होगी एफआइआर, इनमें 46 रातीबड़ थाना क्षेत्र में

Updated on 18-12-2023 12:33 PM

भोपाल। राजधानी में अवैध कालोनियों पर फिर कार्रवाई होगी। इसके लिए कलेक्टर आशीष सिहं ने पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र को 92 कालोनियों की लिस्ट भेजी है। इनमें आधी यानि कि 46 कालोनियां अकेले रातीबड़ थाना क्षेत्र में है। इन कालोनियों में बिना लाइसेंस, नक्शे, निगम अनुमति, टाउंन एंट कंट्री प्लानिंग की अनुमति लिए कृषि भूमि पर प्लाट काटे गए हैं। अब इनके खिलाफ जल्द ही एफआइआर दर्ज की जाएगी।

बता दें कि नगर निगम और टीएंडसीपी के सर्वे और जांच के बाद ये सूची तैयार की गई है। बिल्डरों ने किसानों से साठगांठ कर सौ रुपए के स्टांप पेपर पर अनुबंध कर ऐसी कालोनी काटी हैं। कुछ कालोनी पूर्व में कटी हैं, जिनमें प्लाटों की खरीद फरोख्त चल रही है। इसको लेकर कई शिकायतें चुनाव के दौरान ही जिला प्रशासन और सीएम हेल्पलाइन में भी आईं थीं। इसके बाद एसडीएम की टीम ने भी इसका सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है। इनमें रातीबड़ में 46, ईंटखेड़ी में 20, निशातपुरा थाना क्षेत्र में सात, अयोध्या नगर में 11 और छोला में आठ अवैध कालोनी कटी हैं।

दो दिन में 193 मांस दुकानों की जांच, 82 पर जुर्माना

भोपाल। अभियान के पहले दिन शुक्रवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने 13 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 हजार 700 रूपए का स्पाट फाईन वसूल किया। हालांकि निगम अमले ने 39 मांस, मछली की दुकानों की जांच भी की। जबकि दूसरे दिन 69 दुकानदारों से साढ़े 16 हजार वसूले। इस दौरान निगम अमले ने 154 मांस, मछली की दुकानों की जांच की। अवैध व खुले रूप से मांस, मछली बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 69 प्रकरण बनाकर साढ़े 16 हजार का स्पाट फाईन वसूल किया। वहीं 6 दुकानों को बंद भी कराया। यहां कार्रवाई करना चुनौतीपुराने शहर के इतवारा फिश मार्केट के सामने सहित इस्लामपुरा, काजी कैम्प, ऐशबाग, नवबहार सब्जी मण्डी, टीला जमालपुरा, अशोका गार्डन शेड, जिंसी जहांगीराबाद इलाके में नगर निगम के लिए कार्रवाई करना चुनौती साबित हो रहा है। यहां बीते दो दिनों में निगम अमले ने कोई जांच नहीं की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.