नीट पीजी काउंसलिंग में शामिल 48 डॉक्टरों पर FIR होगी:NRI कोटे के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए

Updated on 20-01-2025 02:04 PM

मध्यप्रदेश के 8 निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। नीट पीजी काउंसलिंग में फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र से शामिल हुए 48 डॉक्टर्स के खिलाफ काउंसलिंग कमेटी ने भोपाल के अरेरा हिल्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विदिशा मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अतुल वार्ष्णेय ने इन सभी डॉक्टर्स पर एफआईआर दर्ज कराने का आवेदन दिया है। डॉ. वार्ष्णेय नीट पीजी काउंसलिंग कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने कमेटी अध्यक्ष व डीएमई डॉ. एके श्रीवास्तव के प्रतिनिधि के तौर पर शिकायती आवेदन दिया है।

दरअसल, इन 48 डॉक्टर्स में से 41 को पहले चरण की काउंसलिंग में 8 जनवरी को एनआरआई कोटे की सीटें अलॉट हुई थीं। हालांकि, फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद इन्होंने अब तक आवंटित कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है।

रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 222 अभ्यर्थियों की जांच की गई काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष व डीएमई डॉ. श्रीवास्तव

ने बताया कि नीट पीजी काउंसलिंग के पहले चरण में एनआरआई कोटे से सीट पाने वाले डॉ. राहुल सिंह ने लिखित में बिना रजिस्ट्रेशन सीट अलॉट होने की शिकायत की थी। इस पर कमेटी ने एनआरआई कोटे में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 222 अभ्यर्थियों की जांच की थी।

इनमें से 43 के मप्र मूल निवासी प्रमाण पत्र और दूसरे दस्तावेजों में गड़‌बड़ी मिली है यानी 21% डॉक्टरों के दस्तावेज फर्जी हैं।

21 जनवरी तक स्पष्टीकरण देना होगा, नहीं तो रजिस्ट्रेशन रद्द होगा डीएमई श्रीवास्तव ने बताया कि ये सभी 48 उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ भोपाल के सतपुड़ा भवन स्थित दफ्तर में पक्ष रख सकते हैं। तय समय में दस्तावेजों के साथ स्पष्टीकरण सबमिट नहीं करने पर संबंधित डॉक्टर का काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 21 जनवरी को शाम 5 बजे के बाद रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही उसे नीट पीजी काउंसलिंग के लिए डी-बार कर दिया जाएगा।

सेकंड काउंसलिंग के अलॉटमेंट से पहले दो और डॉक्टर पकड़ाए डीएमई श्रीवास्तव के अनुसार, एनआरआई कोटे की सेकेंड राउंड काउंसलिंग के लिए 111 डॉक्टर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 2 उम्मीदवारों के मूल निवासी प्रमाण पत्र शुरुआती जांच में फर्जी निकले हैं। इनकी भी शिकायत कराई गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.