बोरवन पार्क में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू, सैकड़ों पेड़ खाक होने से बचे

Updated on 30-05-2024 11:40 AM
 भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में बड़ी झील किनारे स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय बोरवन पार्क में बुधवार शाम को अचानक आग लग गई। इससे लोगों में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई। सांध्यकालीन सैर करने पार्क में पहुंचे लोगों ने आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद दो दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से पार्क में बड़ा नुकसान होने से बच गया।


यह है घटनाक्रम

शाम करीब सात बजे पार्क के अंतिम छोर स्थित टावर के पास से आग की लपटें उठती देख पार्क में सैर करने आए राजकुमार थावानी ने फायर स्टेशन पर आग लगने की सूचना दी। कुछ ही समय में दमकलें मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछार करते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। सूखे पत्तों की वजह से आग फैलते हुए झील से सटे क्षेत्र तक पहुंच गई थी। संयोग से उस समय हवा नहीं चल रही थी, इस कारण आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया। इस आग में कुछ सूखे पेड़ जल गए। यदि उस समय तेज हवा चलती तो पार्क में लगे सैकड़ों पेड़ खाक हो सकते थे। करीब 50 एकड़ में फैले बोरवन पार्क में सैकड़ों हरे-भरे पेड़ लगे हैं। बैरागढ़ फायर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार आग से सूखे पत्ते ही जले हैं। समय पर आग पर काबू पा लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.