शार्ट सर्किट से मैकेनिक की दुकान में लगी आग, चार वाहन जले

Updated on 21-11-2023 12:17 PM

 भोपाल। एमपी नगर जोन टू में रविवार रात बिजली के पोल में हुए शार्ट सर्किट की वजह से एक मैकेनिक की दुकान में आग लग गई। जिससे वहां रखे चार दो पहिया वाहन भी जल गए। जब यह घटना हुई, उस समय दुकान बंद थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल और दुकानदार पहुंचे और आग पर काबू पाया।

नगर निगम के अग्निशमन प्रभारी रामेश्वर नील ने बताया कि एमपी नगर जोन टू में लश्कर गजक के पास एक दुकान मैकेनिक की दुकान है। यहां आग लगने की सूचना रात में 9.55 बजे फायर कंट्रोल रुम में दी गई थी। जिसके बाद मौके पर बोगदा पुल, फतेहगढ़ और कबाड़खाना समेत अन्य फायर स्टेशनों से सात दमकलें भेजी गई। दुकान बंद होने से दमकलकर्मी बाहर की आग बुझाते रहे, बाद में दुकानदार भी आया। दुकान खुलने के बाद अंदर की आग बुझाई गई। रात करीब 10.45 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इधर दुकानदार ने बताया कि दुकान में चार दो पहिया वाहन बनने के लिए आए थे, लेकिन रात अधिक होने से उनका सुधार नहीं हो पाया और उन्हें दुकान में रखकर घर चला गया था। आग लगने से दुकान के अन्य सामान के साथ ग्राहकों के वाहन भी जल गए।

आइल से चपेट में आइ दुकान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात में करीब 10.30 बजे ही से ही बिजली के पोल में शार्ट सर्किट हो रहा था। जिससे इसकी चिंगारी जमीन पर गिर रही थी। वहीं जमीन पर काफी मात्रा में मैकेनिक की दुकान का आइल पड़ा था। जिसमें चिंगारी से आग पकड़ ली और इससे दुकान भी चपेट में आ गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.